• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्यार से शादी तक ऐसे पहुंची Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की लव स्टोरी, अब मिला परिवार का आशीर्वाद

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनके पिता शत्रुघ्न और मां पूनम, जहीर के घर पर नजर आए। इससे पहले अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनाक्षी का ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 12:48:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Jun 2024 12:48:34 PM (IST)
प्यार से शादी तक ऐसे पहुंची Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की लव स्टोरी, अब मिला परिवार का आशीर्वाद
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की तस्वीरें (इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. शादी को लेकर लगातार चर्चा में सोनाक्षी सिन्हा
  2. 23 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे सोनाक्षी-जहीर
  3. पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं कपल

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वे अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को साथ स्पाॅट भी किया जा चुका है। अक्सर दोनों अपने इंस्टाग्राम पर कपल फोटोज भी शेयर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल 23 जून को शादी करने जा रहा है। आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

naidunia_image

बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं इकबाल

बता दें कि जहीर इकबाल एक एक्टर हैं और बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका पूरा नाम जहीर इकबाल रतनसी है। वे एक ज्वेलरी बिजनेसमैन हैं। उनके परिवार का सलमान खान के साथ काफी खास रिश्ता है। सलमान और जहीर के पिता बहुत अच्छे दोस्त हैं। सलमान ने ही जहीर को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।


naidunia_image

साल 2019 में फिल्म नोटबुक से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को सलमान ने ही बनाया था। वहीं, साल 2010 में सलमान की फिल्म से ही सोनाक्षी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

naidunia_image

ऐसे हुई थी सोनाक्षी-इकबाल की मुलाकात

सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात भी सलमान खान की पार्टी में हुई थी। यहां से दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने फिल्म डबल एक्स एल में साथ काम किया।

naidunia_image

दोनों ने कभी भी अपने रिलेशन पर खुलकर बात नहीं की। वे बॉलीवुड पार्टीज में भी अक्सर साथ दिखाई देते थे। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट देखकर फैंस काफी पहले ही ये अंदाजा लगा चुके हैं कि कपल रिलेशनशिप में हैं।

naidunia_image

सोनाक्षी से पहले इकबाल का नाम दीक्षा सेठ और सना सईद से भी जुड़ चुका है। जहीर उम्र में सोनाक्षी से डेढ़ साल छोटे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के वेडिंग इनविटेशन भी भेजे जा चुके हैं। यह शादी मुंबई में होगी।