• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan की बर्थडे पार्टी में दीपिका-रणवीर ने जमकर किया एंजॉय, एक्टर ने लेडी लव के लिए कही ये बात

एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह, शाहरुख के लिए डीजे बन गए हैं। उन्होंने शाहरुख खान की पार्टी में अपनी मस्ती और सिंगिंग से माहौल को एनर्जे...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 04 Nov 2023 12:20:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Nov 2023 12:20:39 PM (IST)
Shah Rukh Khan की बर्थडे पार्टी में दीपिका-रणवीर ने जमकर किया एंजॉय, एक्टर ने लेडी लव के लिए कही ये बात
Shah Rukh Khan Birthday Party

HighLights

  1. शाहरुख ने अपने करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी भी रखी।
  2. बर्थडे पार्टी की कई फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
  3. वीडियो में रणवीर सिंह, शाहरुख के लिए डीजे बन गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Shah Rukh Khan Birthday Party: 2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर शाहरुख ने अपने करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी भी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले दिनों कॉफी विद करण 8 में नजर आए थे। शो के इस एपिसोड ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। इस शो के कई शॉट्स के कारण कपल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया था। वहीं, अब एक और वीडियो सामने आया है, जो कि शाहरुख की बर्थडे पार्टी का है। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने एक बार सभी का दिल जीत लिया।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शाहरुख के साथ खूब नाचे रणवीर

बता दें कि 2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 58वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने जन्मदिन की भर-भरकर बधाइयां दी। शाहरुख की बर्थडे पार्टी की कई फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह, शाहरुख के लिए डीजे बन गए हैं। उन्होंने शाहरुख खान की पार्टी में अपनी मस्ती और सिंगिंग से माहौल को एनर्जेटिक बना दिया। इसके अलावा रणवीर ने दीपिका के लिए स्पेशल सॉन्ग भी गाया। रणवीर ने डीजे बनकर खूब धमाल मचाया।


Ranveer Singh became the DJ at Shah Rukh Khan’s birthday bash, he was vibing on SRK's songs Zinda Banda & Chaleya from Jawan & Lungi Dance. In the end he dedicated Aana Mere Pyar Ko to Deepika Padukone, it's so sweet. #HappyBirthdaySRK pic.twitter.com/Ds5OGm579p

— sohom (@AwaaraHoon) November 3, 2023

दीपिका के लिए रणवीर ने गाया गाना

रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिंगर मीका सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों काफी एंजॉय कर रहे हैं। रणवीर, 'चलेया' और 'लुंगी डांस' गाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे दीपिका पादुकोण की तरफ इशारा करते हुए 'चलो जी जो हुआ जाने दो' गाते नजर आते हैं। दीपिका, रणवीर के सामने डांस करते हुए पार्टी में एंजॉय करती दिख रही हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने कॉफी विद करण 8 में पहली बार अपना वेडिंग वीडियो रिवील किया है। कपल की शादी पांच साल पहले हुई थी। इससे पहले दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हो चुकी थी। शो के दौरान दीपिका ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे रणवीर का मूड खराब हो गया और दीपिका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।