• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saba Azad Video: रैंप वॉक करते वक्त सबा आजाद ने किया अजीबोगरीब डांस, ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

हाल ही में एक फैशन शो के दौरान सबा रैंप वॉक करते हुए डांस करने लगीं। सबा का डांस इतना अजीब था कि लोग उसे देख हैरान हो गए।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 12 Oct 2023 12:25:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Oct 2023 12:25:56 PM (IST)
Saba Azad Video: रैंप वॉक करते वक्त सबा आजाद ने किया अजीबोगरीब डांस, ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक
saba azad viral video

HighLights

  1. ऋतिक और सबा की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं।
  2. सबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
  3. रैंप वाॅक के दौरान सबा का डांस करना यूजर्स का पसंद नहीं आया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Saba Azad Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, ऋतिक आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड सबा की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं, अब सबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग सबा का मजाक उड़ा रहे हैं। वे तरह-तरह के रिएक्शन देकर सबा को ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में एक फैशन शो के दौरान सबा रैंप वॉक करते हुए डांस करने लगीं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सबा का अजीब डांस

इस दौरान सबा आजाद का डांस इतना अजीब था कि लोग उसे देख हैरान हो गए। सबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो जारी किया गया, जिसमें देखा जा सकता है कि सबा रैंप वॉक कर रही हैं, उनके हाथ में माइक भी है और वे अचानक से डांस करने लगती हैं। इसे देख फैंस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि सबा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ थिएटर डायरेक्टर और म्युजिशियन भी हैं। वे विदेशों में परफॉर्म भी करती हैं। सबा ने ओडिसी, क्लासिकल बैले, जैज, लैटिन जैसे डांस फॉर्म के साथ-साथ कंटेम्पररी डांस भी सीखा है।


View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

लोगों ने किए इस तरह के कमेंट

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा रैंप वॉक करते हुए अचानक रैंप पर उछलती-कूदती डांस करने लगती हैं। लोगों को सबा का यह डांस और गाना दोनों ही पसंद नहीं आ रहा है। ट्रोलर्स सबा का काफी मजाक उड़ा रहे हैं। सबा के डांस को देख लोग शॉक्ड हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हमें लगा कि अब ये गिरने ही वाली है।" वहीं, एक और ने लिखा, "रैंप पर वॉक करना एक कला हुआ करती थी और फिर बॉलीवुड ने इस पर एंट्री ले ली।" एक अन्य ने लिखा, "रैंप पर वॉक करने का ये कौन-सा तरीका है।"