• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan Movies: दिवाली पर सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर ओपनिंग देने वाले एकमात्र सुपरस्टार बने सलमान खान

सलमान स्टारर कोई फिल्म बड़े पर्दे पर आती है, तो दर्शकों को उनकी फिल्म से काफी उम्मीदें होती हैं। टाइगर 3 भी उनमें से एक है, जिसे फैंस और ऑडियंस ने एक्...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 08 Dec 2023 05:05:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 Dec 2023 05:05:03 PM (IST)
Salman Khan Movies: दिवाली पर सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर ओपनिंग देने वाले एकमात्र सुपरस्टार बने सलमान खान
Salman khan blockbuster films

HighLights

  1. सलमान ने दिवाली पर 100 करोड़ की फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया है।
  2. टाइगर 3 ने ग्लोबल लेवल पर 500 करोड़ की कमाई की।
  3. पिछले कुछ सालों में दिवाली के मौके पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Salman Khan Movies: सलमान खान यकीनन हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि उन्होंने देश में लगातार 17 बार 100 करोड़ की फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड में उनकी हालिया रिलीज 'टाइगर 3' भी शामिल है। फिल्म ने फ्रैक्चर्ड हॉलिडे का सामना किया और वर्ल्ड कप सीजन में दिवाली के दिन रिलीज हुई। लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और ग्लोबल लेवल पर 500 करोड़ की कमाई की।

सलमान की टाइगर 3 ने किया कमाल

सलमान खान ने इंडस्ट्री में खुद के लिए एक अलग ही स्टैंडर्ड सेट किया है। जब भी सलमान स्टारर कोई फिल्म बड़े पर्दे पर आती है, तो दर्शकों को उनकी फिल्म से काफी उम्मीदें होती हैं। 'टाइगर 3' भी उनमें से एक है, जिसे फैंस और ऑडियंस ने एक्टर के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खूब पसंद किया है। ये सलमान खान का स्टारडम ही है, जो उन्हें अलग लीग में खड़ा करता है। पिछले कुछ सालों में दिवाली के मौके पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही एक खास नंबर को पार करने में भी कामयाब साबित हुई।


View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

टाइगर 3 सबसे बड़ी दिवाली ओपनर

शाहरुख खान की 'रा वन' फिल्म, जो 2011 में दिवाली पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ की कमाई की। वहीं, आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि, अजय देवगन की कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने नेशनल बॉक्स ऑफिस पर 200+ करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, सलमान खान की 'टाइगर 3' ने दिवाली के दिन रिलीज होने के बावजूद इस फेस्टिवल को बड़ी फिल्मों की रिलीज के लिए कमर्शियली सक्सेसफुल बना दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इतना रहा फिल्म का कलेक्शन

बता दें कि सलमान खान की 'टाइगर 3' ने 44.50 करोड़ का कलेक्शन कर, अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनर के रूप में सामने आई है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लगभग 500 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही करण जौहर प्रोडक्शंस के साथ एक शानदार फिल्म लेकर आने वाले हैं।