• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhuri Dixit संग अफेयर के कारण बर्बाद हुई थी Sanjay Dutt की मैरिड लाइफ, तलाक तक पहुंच गई थी बात

रिचा शर्मा ने इंसाफ की आवाज, सड़क छाप और अनुभव जैसी फिल्मों में काम किया। वे अपने करियर में काफी अच्छा कर रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात संजय दत्त से...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 01:44:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jun 2024 02:07:13 PM (IST)
Madhuri Dixit संग अफेयर के कारण बर्बाद हुई थी Sanjay Dutt की मैरिड लाइफ, तलाक तक पहुंच गई थी बात
संजय दत्त की पहली पत्नी कौन थीं?

HighLights

  1. बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं रिचा।
  2. संजय दत्त की पहली पत्नी थीं रिचा शर्मा।
  3. रिचा शर्मा ने दांव पर लगा दिया था फिल्मी करियर।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Sanjay Dutt-Richa Sharma: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। रिचा शर्मा एक बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस थीं। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए अपना फिल्मी करियर दांव पर लगा दिया था। संजय दत्त और रिचा शर्मा की मैरिड लाइफ ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। रिचा बहुत कम उम्र में काफी संघर्ष कर चुकी थीं। संजय दत्त और रिचा शर्मा से जुड़ा एक किस्सा बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम के यूट्यूब चैनल पर उनके बेटे होशांग गोविल ने शेयर किया है।

naidunia_image

बेहतरीन एक्ट्रेस थीं रिचा शर्मा

6 अगस्त 1964 को दिल्ली में रिचा शर्मा का जन्म हुआ था। उनके जन्म के कुछ समय बाद उनका परिवार न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गया था। इसके कारण एक्ट्रेस की पढ़ाई भी न्यूयॉर्क में ही हुई थी। रिचा बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं।


naidunia_image

वे देव आनंद साहब की बहुत बड़ी फैन थी और उनके साथ काम करना चाहती थीं। एक मुलाकात में रिचा ने देव आनंद साहब से उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद 1985 में देव आनंद साहब ने अपनी फिल्म में रिचा को काम करने का मौका दिया।

naidunia_image

संजय दत्त ने रखी थी यह शर्त

संजय दत्त, रिचा से काफी इंप्रेस थे। पहली मुलाकात में ही संजय दत्त, एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे थे। कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। एक दिन संजय दत्त ने रिचा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लेकिन संजय ने रिचा से कहा कि वे शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी। रिचा ने भी यह बात स्वीकार की।

naidunia_image

1987 में न्यूयॉर्क में दोनों शादी के बंधन में बंधे। शादी के एक साल बाद रिचा ने एक बेटी को जन्म दिया। दो साल बाद पता चला कि रिचा को ब्रेन ट्यूमर है। इलाज के लिए रिचा न्यूयॉर्क में ही रह रही थीं। संजय दत्त अपनी फिल्मों में बिजी होने के कारण न्यूयॉर्क नहीं जा पाते थे।

naidunia_image

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का अफेयर

उन्हीं दिनों संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। रिचा ने जब यह खबर सुनी, तो वे न्यूयॉर्क से मुंबई आकर रहने लगी। जब परेशानियां बढ़ने लगीं, तो दोनों ने डिवोर्स फाइल कर दिया। इन कारणों से रिचा की तबीयत और खराब होने लगी।

naidunia_image

वे वापिस न्यूयॉर्क चली गईं। यहां संजय दत्त की परेशानियां बढ़ने लगी, उन्हें बम ब्लास्ट के केस में जेल हो गई। 10 दिसंबर 1996 में रिचा शर्मा का निधन हो गया। रिचा के जाने के बाद उनकी बेटी की परवरिश एक्ट्रेस के परिवार वालों ने की।