Sapna Choudhary Dance: पवन सिंह के गाने पर सपना चौधरी ने किया ऐसा डांस, वायरल हुआ वीडियो
सपना के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सपना का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है।
By Ekta Sharma
Edited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 18 Jan 2023 07:14:32 PM (IST)
Updated Date: Wed, 18 Jan 2023 07:14:32 PM (IST)

Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी का डांस हर किसी को पसंद आता है। उन्होंने अपने डांस से हरियाणवी इंडस्ट्री में खूब धमाल मचाया है। सपना के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं, लेकिन हरियाणा में अपना कमाल दिखाने के बाद अब सपना ने भोजपुरी इंडस्ट्री की राह पकड़ ली है। हाल ही में सपना का लेटेस्ट भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। जिसमें सपना के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सपना का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। यूट्यूब पर इस गाने के आते ही लोगों को ये खूब पसंद आ रहा है।
सपना चौधरी का शानदार डांस
सभी जानते हैं कि सपना चौधरी का डांस हरियाणा में काफी फेमस है। वहीं पवन सिंह भी भोजपुरी के सुपरस्टार हैं। ऐसे में जब ये दोनों स्टार एक साथ एक गाने में आ जाए तो कमाल तो होगा ही। दोनों का लहंगा लहक जाई गाना रिलीज हुआ है, जिसे शिल्पी राज और दीपेश जी ने गाया है। वहीं सपना और पवन की जोड़ी इस गाने में धूम मचाती दिख रही है। हरियाणवी ठुमके के साथ सपना ने इस गाने में खूब गदर मचाया है। इस गाने के रिलीज होते ही ये वायरल हो गया है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में सपना की एंट्री
ये पहली बार होगा जब सपना किसी भोजपुरी गाने में पवन सिंह के साथ नजर आई हों। इससे पहले सपना, खेसारी लाल यादव के साथ काम किया था लेकिन भोजपुरी में नहीं। वहीं वह गाना भी हरियाणनी ही थी जिसमें खेसारी हरियाणवी लिबास में नजर आए थे। इस बार सपना ने पवन सिंह को हरियाणा के रंग में नहीं बल्कि खुद बिहार के रंग में रंगी नजर आईं। सपना यहां भी काफी फेमस हैं। बिहार में अक्सर उनके शोज होते रहते हैं। कुछ समय पहले ही सपना के बिहार में हुए एक शो के दौरान भीड़ के कारण भगदड़ का माहौल बन गया था।