• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबानी फैमिली की पार्टी में सांपों के साथ पोज देते नजर आए Shahrukh Khan, वीडियो वायरल

ईशा अंबानी के बच्चों की बर्थडे पार्टी में कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर, करण जौहर, अनन्या पांडे समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 19 Nov 2023 05:34:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Nov 2023 05:34:03 PM (IST)
अंबानी फैमिली की पार्टी में सांपों के साथ पोज देते नजर आए Shahrukh Khan, वीडियो वायरल
shahrukh khan viral video

HighLights

  1. इस आलीशान पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए।
  2. उन्होंने ईशा के बच्चों की बर्थडे पार्टी में काफी एंजॉय किया।
  3. वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान पार्टी एंजॉय कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Shahrukh Khan At Ambani Family Party: अंबानी फैमिली की बेटी ईशा और आनंद पीरामल के जुड़वा बच्चे कृष्ण और आद्या एक साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर अंबानी फैमिली ने जियो वर्ल्ड गार्डन में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस आलीशान पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। वहीं, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी इस पार्टी में पहुंचे। उन्होंने ईशा के बच्चों की बर्थडे पार्टी में काफी एंजॉय किया। अब सोशल मीडिया पर इस पार्टी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख को देखने के बाद फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सांप के साथ पोज देते नजर आए शाहरुख

वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान पार्टी एंजॉय कर रहे हैं, वहीं, अनंत अंबानी उन्हें सांप पकड़ा देते हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट भी वहीं खड़ी होती हैं। शाहरुख भी सांप को पकड़ लेते हैं। वहीं, दूसरा सांप उनकी गर्दन पर रख दिया जाता है। इसी के साथ किंग खान ने सांपों को पकड़कर खूब पोज दिए। हालांकि, यह पता नहीं चल पा रहा है कि सांप असली हैं या नकली। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ईशा अंबानी के बच्चों की बर्थडे पार्टी में कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर, करण जौहर, अनन्या पांडे समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।


Exclusive: SRK having a SnakeTastic time with Radhika and Anant Ambani at Jio World.@iamsrk #ShahRukhKhan #SRK pic.twitter.com/Wno9wNymfn

— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) November 18, 2023

कई बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इस साल एक्टर की दो शानदार फिल्में 'पठान' और 'जवान' रिलीज हुई हैं। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। अब जल्द ही शाहरुख फिल्म 'डंकी' फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी है, जो कि 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। वहीं, अगले साल उनकी फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' रिलीज होने वाली है। हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में भी शाहरुख का कैमियो रोल देखने को मिला है।