• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sid Kiara Wedding: फाइनल हुई सिद्धार्थ और कियारा की वेडिंग ड्रेस, इस दिन सात फेरे लेंगे कपल

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये स्टनिंग कपल 6 फरवरी को शादी करेंगे।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 01 Feb 2023 05:06:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Feb 2023 05:10:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Sid Kiara Wedding: फाइनल हुई सिद्धार्थ और कियारा की वेडिंग ड्रेस, इस दिन सात फेरे लेंगे कपल

Sid Kiara Wedding: बाॅलीवुड के सबसे चर्चा में रहने वाले कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में काफी बिजी चल रहे हैं। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें हैं कि ये स्टनिंग कपल 6 फरवरी को शादी करने वाले हैं। हालांकि कियारा और सिद्धार्थ शादी इस खबर पर अभी चुप्पी साध रखी है। लेकिन दोनों की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। वहीं अब कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए स्पेशल तैयारियां कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि कपल जल्द ही शादी की घोषणा करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल अपने होम टाउन दिल्ली में अपने परिवार के साथ हैं। खबरें ये भी हैं कि सिद्धार्थ अपनी शादी की तैयारियों को फाइनल टच देने के लिए वहां पहुंचे हैं। वे हर एक चीज को खुद देख रहे हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ शादी के लिए अपने माता-पिता और करीबी रिश्तेदारों के साथ दिल्ली से ही राजस्थान जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ कियारा आडवाणी भी अपनी शादी की ड्रेस फाइनल करने में लगी हुई हैं। शादी, मेहंदी और हल्दी फंक्शन के लिए उन्होंने अलग-अलग ड्रेस फाइनल की है।


View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

फाइनल हुई कियारा की वेडिंग ड्रेस

दरअसल बीती रात कियारा आडवाणी को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पाॅट किया गया। कहा जा रहा है कि कियारा यहां अपनी ड्रेसेस के फाइनल ट्रायल के लिए पहुंची थीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी के लिए मनीष मल्होत्रा से ही अपनी ड्रेस डिजाइन करवाई है। खबरें हैं कि सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में एक पारंपरिक पंजाबी शादी करेंगे। शादी काफी प्राइवेट होगी। जिसमें परिवार के लोग, रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल होंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।