• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद फैमिली डिनर पर साथ नजर आए Sonakshi-Zaheer, बिना सिंदूर, मंगलसूत्र के कैजुअल लुक में दिखीं एक्ट्रेस

सात सालों की डेटिंग के बाद हाल ही में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सोनाक्षी और जहीर ने रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी के बाद कपल ने एक ग्रैंड...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 10:41:45 AM (IST)Updated Date: Thu, 27 Jun 2024 10:41:45 AM (IST)
शादी के बाद फैमिली डिनर पर साथ नजर आए Sonakshi-Zaheer, बिना सिंदूर, मंगलसूत्र के कैजुअल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे सोनाक्षी-जहीर

HighLights

  1. 23 जून को शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी-जहीर
  2. शादी के बाद पहली बार स्पाॅट हुआ कपल
  3. रेस्टोरेंट के बाहर कपल ने पैपराजी को दिए पोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में एक्टर जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। 23 जून को कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की। साथ ही रिसेप्शन पार्टी भी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन में सोनाक्षी लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था और हैवी ज्वेलरी पहनी हुई थी। हाल ही में सोनाक्षी और जहीर शादी के बाद पहली बार साथ दिखाई दिए हैं। दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर फैमिली डिनर पर स्पॉट किया गया।

naidunia_image

डिनर पर निकलीं नई-नवेली दुल्हन सोनाक्षी

फैमिली डिनर के दौरान का सोनाक्षी सिन्हा का लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। पैपराजी के एक अकाउंट इंस्टेंट बॉलीवुड ने सोनाक्षी और जहीर का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपल रेस्टोरेंट के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बाद में कपल पैपराजी को पोज भी देते हैं। सोनाक्षी की दोस्त अनु रंजन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फैमिली डिनर की कुछ फोटोज भी शेयर की है। इसमें हुमा कुरैशी और पूनम ढिल्लों भी नजर आ रही हैं। सोनाक्षी के लुक की बात करें, तो वे इस दौरान रेड कलर की कैजुअल ड्रेस में नजर आईं। वहीं, जहीर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दिए।


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कमेंट सेक्शन ऑफ कर शेयर की थी फोटोज

बता दें कि शादी के बाद सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज शेयर कर अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। इस दौरान उन्होंने कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल किसी भी तरह की नेगेटिविटी नहीं चाहता है। कपल की शादी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सोनाक्षी की ब्राइडल एंट्री से लेकर प्री-वेडिंग सेरेमनी की झलकियां शामिल हैं।