• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunny Deol Birthday: गदर की सक्सेस के बाद फ्लॉप हो गया था सनी देओल का करियर, शाहरुख खान से हुआ था मनमुटाव

अपने पिता धर्मेंद्र की तरह ही सनी एक्टर बनना चाहते थे। वे एक्टिंग को लेकर काफी पैशनेट थे। सनी ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से पूरी की थी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 18 Oct 2023 01:55:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Oct 2023 02:14:50 PM (IST)
Sunny Deol Birthday: गदर की सक्सेस के बाद फ्लॉप हो गया था सनी देओल का करियर, शाहरुख खान से हुआ था मनमुटाव
sunny deol birthday

HighLights

  1. 90 के दशक में सनी ने अपनी अलग ही पहचान बना ली थी।
  2. फिल्म बेताब से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।
  3. एक्शन भरे अंदाज से इंडस्ट्री को एक नया हीरो दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Sunny Deol Birthday: बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार सनी देओल ने अपनी फिल्म गदर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी है। 19 अक्टूबर गुरुवार को सनी अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। सनी, धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बड़े बेटे हैं। सनी का असली नाम अजय सिंह देओल है। सनी एक्टर का निकनेम है। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले सनी ने इसी नाम से अपनी शुरुआत की। सनी के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से बताने जा रहे हैं। 90 के दशक में सनी ने अपनी अलग ही पहचान बना ली थी।

naidunia_image

90 के दशक के सुपरस्टार थे सनी

अपने पिता धर्मेंद्र की तरह ही सनी एक्टर बनना चाहते थे। वे एक्टिंग को लेकर काफी पैशनेट थे। सनी ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से पूरी की थी। उन्होंने बर्मिंघम में ओल्ड वर्ल्ड थिएटर से एक्टिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने फिल्म बेताब से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। सनी ने अपने एक्शन भरे अंदाज से इंडस्ट्री को एक नया हीरो दिया। सनी अपने काम में काफी सक्सेस हासिल कर रहे थे, लेकिन उनके को-स्टार के साथ उनके व्यवहार काफी खराब हो रहे थे। शाहरुख खान और अनिल कपूर से सनी का ऐसा मनमुटाव हुआ कि उनके साथ उन्होंने काम करने से ही मना कर दिया।


naidunia_image

शाहरुख को लेकर गुस्से में थे सनी

जब सनी लगातार हिट फिल्में दे रहे थे, तब उन्हें यश चोपड़ा की फिल्म डर ऑफर हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने हीरो का किरदार निभाया था और शाहरुख ने विलेन का। उस समय सनी की पॉपुलैरिटी ज्यादा था। कुछ समय बाद सनी को इस बात का अहसास हुआ की फिल्म में हीरो से ज्यादा विलेन का स्क्रीन टाइम ज्यादा है। इस फिल्म से शाहरुख को ज्यादा फेम मिली। इसके बाद सनी काफी नाराज हो गए और उन्होंने यश चोपड़ा के साथ दोबारा काम न करने की कसम खाई। वे इसे लेकर इतने गुस्से में थे कि जब फिल्म सेट पर उन्होंने जेब के अंदर हाथ डाला था, तो वह भी गुस्से के कारण फट गई थी। इसे लेकर शाहरुख से भी उनकी लड़ाई हुई थी। 16 साल तक दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की।

naidunia_image

अनिल और सनी की हुई थी लड़ाई

1986 में सनी देओल की फिल्म राम अवतार रिलीज हुई थी। इसमें वे अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। फिल्म के एक सीन में सनी को अनिल का गला दबाना था। इस सीन को करने में सनी इतने ढल गए कि उन्होंने काफी जोर से अनिल का गला दबाया। इस सीन के बाद अनिल ने काफी हंगामा मचाया। उनका कहना था कि सनी ने जानबूझकर ऐसा किया है। इसी साल उनकी एक और फिल्म रिलीज हुई थी इंतकाम। इस फिल्म के लिए मेकर्स सनी और अनिल को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन दोनों ने ही मना कर दिया। काफी मनाने के बाद दोनों ने शर्तों पर काम किया। एक सीन में दोनों को एक-दूसरे पर चिल्लाने था। चिल्लाते समय अनिल, सनी के इतने करीब आ गए कि वह उनके मुंह पर थूकने लगे। इस वजह से दोनों के बीच काफी लड़ाई भी हुई।

naidunia_image

बन गई थी एंग्री यंग मैन की छवि

सनी देओल को एंग्री यंग मैन के नाम से जाना जाने लगा। हालांकि, उनकी दिलदारी के भी कई किस्से हैं। जब सलमान खान का करियर खत्म होने वाला था, तब सनी ने उनकी मदद की थी। सिर्फ सनी ही थे, जिन्होंने सलमान की मदद की। करियर एडवाइस के लिए सनी, सलमान से ही बात करते थे। लेकिन गदर फिल्म के बाद सनी को फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

काफी प्राइवेट थी सनी की शादी

सनी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनकी पत्नी पूजा को लिंडा देओल के नाम से जाना जाता है। वे हाल्फ ब्रिटिश और हाल्फ इंडियन हैं। उनके पिता इंडियन थे और उनकी मां यूनाइटेड किंगडम से थीं। पूजा पेशे से एक लेखिका हैं। सनी और पूजा ने साल 1984 में इंग्लैंड में शादी की थी। यह शादी काफी प्राइवेट थी, जिसका खुलासा बाद में किया गया। पूजा की मां जून सराहा ब्रिटिश थीं, जिनका ताल्लुक ब्रिटिश रॉयल फैमिली से था। सनी से शादी के लिंडा ने अपना नाम बदलकर पूजा कर लिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)