• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के सोढ़ी, दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े थे एक्टर

बता दें कि दिल्ली पुलिस गुरुचरण सिंह के अपहरण का मामला दर्ज किया था। एक्टर को ढूंढने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 18 May 2024 08:10:47 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 May 2024 08:21:52 AM (IST)
25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के सोढ़ी, दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े थे एक्टर
घर लौट आए तारक मेहता फेम सोढ़ी।

HighLights

  1. परिवार ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी।
  2. अब वे शुक्रवार को घर लौट आए हैं।
  3. 22 अप्रैल को एक्टर को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Gurucharan Singh: टेलीविजन का फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह सोढ़ी पिछले काफी दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। खबरें मिली थीं कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। अब वे शुक्रवार को घर लौट आए हैं। कई दिनों तक गायब रहने के बाद अब एक्टर खुद घर लौट आए हैं। एक्टर के परिवार ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। उनके वापस लौटने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की है, जिसमें उन्होंने घर से चले जाने की वजह बताई है।

naidunia_image

एक्टर ने खुद दी सारी जानकारी

बता दें कि दिल्ली पुलिस गुरुचरण सिंह के अपहरण का मामला दर्ज किया था। एक्टर को ढूंढने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने भी उनके लौटने की पुष्टि कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण ने पूछताछ में बताया है कि वे अपना सांसारिक जीवन छोड़ चुके हैं और धार्मिक यात्रा पर थे। वे पिछले कुछ दिनों से अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में गुरुद्वारों में रुके थे। बाद में उन्हें एहसास हुआ और वे घर लौट आए। दरअसल, 22 अप्रैल को एक्टर को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। वे फ्लाइट में नहीं चढ़े और लापता हो गए। उनका फोन नंबर 24 अप्रैल तक सक्रिय बताया था। naidunia_image


गुमशुदगी की शिकायत की गई थी दर्ज

जिस दिन से वे लापता हुए, उस दिन के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। इसमें एक्टर अपनी पीठ पर एक बैग लेकर चलते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद गुरुचरण सिंह के पिता हरजीत सिंह ने 26 अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आईपीसी की धारा 365 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने बताया था कि एक्टर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, उन पर कई सारा कर्जा था। गुरुचरण के इस तरह लापता होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान थे।