• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KKR की जीत पर बॉलीवुड ने लुटाया प्यार, प्रीति जिंटा, रणवीर सिंह समेत इन सितारों ने दी Shahrukh Khan को बधाई

फाइनल मैच में शाहरुख की पूरी फैमिली मौजूद थी। कई बॉलीवुड स्टार्स भी मौजूद रहे। अब सभी सितारे शाहरुख को बधाई दे रहे हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 27 May 2024 11:45:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 May 2024 11:45:44 AM (IST)
KKR की जीत पर बॉलीवुड ने लुटाया प्यार, प्रीति जिंटा, रणवीर सिंह समेत इन सितारों ने दी Shahrukh Khan को बधाई
celebs on KKR winning in IPL 2024

HighLights

  1. यह मैच चेन्नई के एएम चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
  2. बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर केकेआर को बधाई दी है।
  3. क्रिकेटर्स ने भी शाहरुख और उनकी टीम को बधाई दी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Celebs congratulated Shahrukh Khan: IPL 2024 के फाइनल मैच में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद ने हरा दिया है। शाहरुख की टीम ने बड़ी ही आसानी से सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है। यह मैच चेन्नई के एएम चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया गया था। फाइनल मैच में शाहरुख की पूरी फैमिली मौजूद थी। पत्नी गौरी खान, बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान भी इस दौरान नजर आए। इतना ही नहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स भी मौजूद रहे। अब सभी सितारे शाहरुख को बधाई दे रहे हैं।

naidunia_image

शाहरुख और KKR को खूब मिल रही बधाई

बता दें कि प्रीति जिंटा और रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर केकेआर और शाहरुख खान को बधाई दी है। रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर शाहरुख को टैग किया है।


naidunia_image

इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "गौरवशाली अभियान के लिए बधाई। वहीं, कार्तिक आर्यन ने भी इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर करते हुए, लिखा, चैंपियंस को बधाई।"

naidunia_image

फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी शाहरुख और उनकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने शाहरुख के सिग्नेचर पोज के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "भाई की जीत @iplt20 की ट्राॅफी मिल गई। बधाई हो। लव यू भाई।"

Congratulations for such an incredible win and your third IPL title @KKRiders @iamsrk @iam_juhi ❤️ Hard Luck @SunRisers. You guys were great throughout the tournament. #IPlfinal2024 #tataIpl2024

— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 26, 2024

क्रिकेटर्स ने भी दी बधाई

एक्ट्रेस और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स को-ओनर प्रीति जिंटा ने भी अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, "ऐसी अविश्वसनीय जीत और आपके तीसरे आईपीएल खिताब के लिए बधाई @KKRiders @iamsrk @iam_juhi ❤️ हार्ड लक @SunRisers। आप लोग पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छे थे।" एक्टर्स के साथ-साथ क्रिकेटर्स ने भी शाहरुख और उनकी टीम को बधाई दी है। इनमें श्रेयस अय्यर, सुरेश रैना, युवराज सिंह शामिल है।

Special mention to the heartbeat of this team @iamsrk! Thank you for all your words of inspiration and encouragement 🏆💜 pic.twitter.com/Lkk4H06Tb2

— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) May 26, 2024