• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं ये यूट्यूबर्स, कपल्स और सिंगल्स की होगी जंग

बिग बाॅस 17 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक एंटरटेनिंग यूट्यूबर्स और टीवी स्टार्स शामिल ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 13 Oct 2023 12:26:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Oct 2023 12:26:11 PM (IST)
Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं ये यूट्यूबर्स, कपल्स और सिंगल्स की होगी जंग
bigg boss contestant

HighLights

  1. इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करते दिखाई देंगे।
  2. 15 अक्टूबर से शो ऑन एयर होने जा रहा है।
  3. छह कंटेस्टेंट कंफर्म इस शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17 Contestants: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बाॅस 17' के शुरू होने में बस कुछ ही समय बाकी है। दर्शकों के बीच सलमान के इस शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। 15 अक्टूबर से शो ऑन एयर होने जा रहा है। इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करते दिखाई देंगे। शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने जा रहा है, इसे लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई फेमस स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। बिग बॉस मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियली कंटेस्टेंट्स के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर शो के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आई है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शामिल होंगे ये यूट्यूबर्स

'बिग बाॅस 17' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक एंटरटेनिंग यूट्यूबर्स और टीवी स्टार्स शामिल है। लिस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि बिग बॉस का ये सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। हाल ही में बिग बाॅस के इंस्टाग्राम पेज ने 10 कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट जारी की है। इसमें छह कंटेस्टेंट कंफर्म इस शो में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाते दिखाई देंगे। बाकी के कंटेस्टेंट को लेकर अभी कन्फ्यूजन बनी हुई है। 10 कंटेस्टेंट में ईशा मालवीय, अभिषेक, अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारुकी, खुशी और विवेक चौधरी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कंफर्म बताए जा रहे हैं।


naidunia_image

दिल, दिमाग और दम में माहिर

बता दें कि सलमान खान के इस शो के लिए नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, कंवर, अरमान मलिक, पायरल और जय सोनी के नाम कंफर्म होना अभी बाकी है। शो में शामिल होने वाले सभी स्टार्स पहले से ही काफी फेमस और लोकप्रिय हैं। स्टैंड अप काॅमेडियन मुनव्वर फारुकी पहले ही कंगना रनोट के शो लॉकअप सीजन 1 को जीत चुके हैं। उन्होंने इस शो को काफी दिमाग लगाकर खेला था। 'बिग बॉस 17' में कपल्स और सिंगल्स के बीच जंग देखने को मिलने वाली है। इस बार का सीजन काफी दिलचस्प होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)