• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman, शाहरुख और Aamir की वजह से इस एक्टर को नहीं मिलता था काम, अब बन गया टीवी का मशहूर सितारा

आसिफ शेख ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया है। वे ज्यादातर सपोर्टिंग किरदारों में ही नजर आए हैं। उन्होंने फिल्मों में निगेटिव किरदार से लेकर...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 30 Jun 2024 12:24:22 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Jun 2024 12:24:22 PM (IST)
Salman, शाहरुख और Aamir की वजह से इस एक्टर को नहीं मिलता था काम, अब बन गया टीवी का मशहूर सितारा
फिल्मों और टीवी सीरियल में आसिफ शेख

HighLights

  1. टीवी में आने से पहले एक्टर आसिफ शेख ने फिल्मों में खूब धक्के खाए
  2. आसिफ शेख 'भाबीजी घर पर है' के विभूती नारायण के तौर पर फेमस हैं
  3. उन्होंने कई फिल्मों मे काम किया, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Who is Aasif Sheikh: बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे आए, जिन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन ये सफल नहीं, हो सके। कई सितारे तो ऐसे भी हैं, जिनकी फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी वे इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे हैं। वहीं, कुछ ने फिल्मी दुनिया छोड़कर टीवी की राह पकड़ ली है और खूब नाम कमा रहे हैं। इन्हीं में से एक टीवी के फेमस शो 'भाबीजी घर पर है' में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाकर आसिफ शेख हैं। टीवी में आने से पहले उन्होंने फिल्मों में खूब धक्के खाए थे। आसिफ शेख के करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम के यूट्यूब चैनल पर उनके बेटे होशांग गोविल ने शेयर की हैं।

naidunia_image

थिएटर से टीवी सीरियल में पहुंचे आसिफ

11 नवंबर 1964 में आसिफ शेख का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली में ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उनके माता-पिता चाहते थे कि आसिफ कोई अच्छी सी नौकरी करें। आसिफ भी यही चाहते थे, उन्हें एक्टिंग का बिल्कुल भी शौक नहीं था। वे जब कॉलेज में थे, तो अपने दोस्तों के साथ थिएटर जाया करते थे।


naidunia_image

थिएटर ज्वाइन करने के बाद आसिफ ने एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिए, जिसका नाम था हम लोग। बता दें कि 1984 में आया यह सीरियल इंडिया का पहला टीवी सीरियल था।

naidunia_image

ऐसे किया आसिफ ने बॉलीवुड डेब्यू

इस शो के लिए आसिफ का सिलेक्शन हो गया। यह एक सक्सेसफुल सीरियल साबित हुआ। आसिफ फिल्मों में हीरो बनना चाहते थे, ऐसे में वे दिल्ली से मुंबई आ गए। सीरियल की सफलता के बाद उन्हें लगा था कि फिल्मों में एंट्री लेना उनके लिए आसान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने काफी स्ट्रगल किया।

naidunia_image

फिल्में नहीं मिली, तो आसिफ ने सीरियल में भी ट्राई किया। लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला। कुछ समय बाद उन्हें फिल्म 'रामा ओ रामा' ऑफर हुई। इस फिल्म से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। कयामत की रात, मुकद्दर का बादशाह, प्यार का सौदागर और यारा दिलदारा जैसी फिल्मों में आसिफ शेख ने काम किया।

naidunia_image

तीनों खान की वजह से नहीं मिला काम

कई फिल्मों में लीड रोल करने के बाद भी आसिफ सक्सेस नहीं हो पाए, क्योंकि उस समय इंडस्ट्री पर बॉलीवुड के तीन खान यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान राज कर रहे थे। ऐसे में आसिफ के लिए इंडस्ट्री में टिक पाना काफी मुश्किल हो गया।

naidunia_image

वे फिल्म इंडस्ट्री से इतनी जल्दी नहीं जाना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने साइड रोल्स करना शुरू कर दिए। लेकिन यह उन्हें रास नहीं आया, वे वापस टीवी की ओर लौट गए।

naidunia_image

‘भाबीजी घर पर है’ के स्टार हैं आसिफ

1999 में आए सीरियल यस बाॅस से आसिफ शेख को सबसे ज्यादा फेम मिली। इस सीरियल के बाद से ही एक्टर की किस्मत पलट गई। उन्हें खूब सफलता मिली, वे टीवी के स्टार बन गए। वे सीरियल के साथ-साथ फिल्में भी कर रहे थे।

naidunia_image

आसिफ को सबसे ज्यादा स्टारडम साल 2015 में आए सीरियल भाबीजी घर पर है से मिला। तब से लेकर आज तक यह सीरियल चल रहा है। इतना ही नहीं, आसिफ अब वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं।