• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli के रिटायरमेंट पर इमोशनल हुईं Anushka Sharma, बोलीं - “हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी….”

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता होने का खिताब अपने नाम कर लिया। अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, अजय द...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 30 Jun 2024 10:37:56 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Jun 2024 12:09:38 PM (IST)
Virat Kohli के रिटायरमेंट पर इमोशनल हुईं Anushka Sharma, बोलीं - “हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी….”
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (इंस्टाग्राम पोस्ट)

HighLights

  1. टीम इंडिया की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
  2. मैच के दौरान के कई वीडियो अब खूब वायरल हो रहे हैं।
  3. अनु्ष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anushka Sharma Post For Virat Kohli: 17 साल के बाद टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। बीती रात टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई इससे बेहद खुश है।

सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ टीम इंडिया की जीत ही चर्चा में है। मैच के दौरान के कई वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड सेलेब्स तक सभी टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं। वहीं, विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी प्यार लुटाया है।


View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का ने लुटाया प्यार

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी विराट कोहली और टीम इंडिया के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। अनुष्का ने टीम इंडिया की कुछ फोटोज पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को गले लगाने वाला कोई है, जब उसने उन्हें टीवी पर रोते हुए देखा... हां, माय डार्लिंग, उन्हें 1.5 बिलियन लोगों ने गले लगाया है। क्या शानदार जीत और क्या शानदार उपलब्धि!! चैंपियंस - बधाई।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

वीडियो कॉल पर बच्चों संग बात करते दिखे विराट

इसके बाद अनुष्का ने विराट की एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें वे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "और... मुझे इस इंसान से प्यार है। विराट आपको अपना घर कहने की मुझे बहुत खुशी है। अब जाओ और इस जश्न को मनाने के लिए मेरी तरफ से एक गिलास स्पार्कलिंग वाॅटर पियो,।"

बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया। विराट को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला है। इसके बाद वे अपनी फैमिली के साथ वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें विराट की आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं।