• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ Salman Khan के साथ काम करने के लिए बॉलीवुड में आई थी ये एक्ट्रेस, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि लौट गईं अपने देश

सोमी अली इंडस्ट्री में काम जरूर करना चाहती थीं, लेकिन सलमान खान के लिए उनका प्यार ही था, जिसके कारण उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। सोमी के प...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 02:52:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Jun 2024 02:52:39 PM (IST)
सिर्फ Salman Khan के साथ काम करने के लिए बॉलीवुड में आई थी ये एक्ट्रेस, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि लौट गईं अपने देश
तस्वीर में सोमी अली के साथ नजर आ रहे हैं सलमान खान

HighLights

  1. सलमान खान के प्यार में दीवानी थीं सोमी अली
  2. सलमान से मिलने के लिए शुूरू की थी माॅडलिंग
  3. सोमी को सलमान ने ही दी थी फिल्मों की सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Who Is Somy Ali: 90 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वालीं सोमी अली कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। सोमी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रही हैं। अक्सर उनका नाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से जुड़ा है। बता दें कि सोमी अली सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान के लिए ही बॉलीवुड में एंट्री ली थी।

उनसे जुड़े कई किस्से आज भी काफी फेमस हैं।

सोमी अली के करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम के यूट्यूब चैनल पर उनके बेटे होशांग गोविल ने शेयर किया है।

naidunia_image

सलमान खान के प्यार में दीवानी थीं सोमी

सोमी अली का जन्म 25 मार्च 1976 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। सोमी के पिता मदन अली उस समय के फेमस प्रोड्यूसर थे। सोमी की मां घरेलू हिंसा की शिकार थीं और सोमी का भी शारीरिक शोषण किया गया था। इसके कारण जब सोमी 9 साल की थीं, तो वे फ्लोरिडा शिफ्ट हो गईं। सोमी बचपन से ही फिल्मों में काफी दिलचस्पी रखती थीं।


naidunia_image

जब उन्होंने फिल्म मैंने प्यार किया देखी, तो वे सलमान खान की दीवानी हो गईं। वे सलमान को इतना पसंद करने लग गईं कि उनसे शादी करना चाहती थीं। सोमी फ्लोरिडा से मुंबई आ गईं और सलमान खान से मिलने की खूब कोशिश की।

naidunia_image

संगीता बिजलानी के साथ रिलेशन में थे सलमान

जब वे सलमान से नहीं मिल पाईं, तो उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री लेने का फैसला किया। उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद उनकी मुलाकात सलमान खान के साथ हुई। सलमान खान और सोमी अली ने साथ में एक फिल्म भी साइन की, जिसका नाम बुलंद था।

naidunia_image

लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। सोमी का प्यार दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा था और एक दिन उन्होंने अपने प्यार का इजहार सलमान से कर ही दिया। लेकिन उस समय सलमान की पहले से ही गर्लफ्रेंड थी, जिसका नाम संगीता बिजलानी था।

naidunia_image

अचानक अपने देश फ्लोरिडा लौट गईं

सोमी का प्यार कभी कम नहीं हुआ और सलमान भी उनकी तरफ अट्रैक्ट होने लगे। इसके कारण सलमान और संगीता का ब्रेकअप हो गया। सलमान खान ने सोमी को कई फिल्मों की सलाह दी, जिसकी बदौलत एक्ट्रेस ने बड़ी-बड़ी फिल्में साइन की। वे आखिरी बार 1997 में आई फिल्म चुप में नजर आई थीं।

naidunia_image

पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल होने के कारण सोमी 1999 में अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर अपने देश फ्लोरिडा लौट गईं। इस तरह उनका अचानक वापस चले जाना किसी को समझ नहीं आया। बाद में सोमी ने अपने कुछ इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।

naidunia_image

सलमान के खिलाफ पोस्ट की थीं बातें

सोमी ने बताया था कि वे सलमान खान से शादी करना चाहती थी, लेकिन एक्टर ने इस बात से इंकार कर दिया था। सलमान के इस जवाब से उनका दिल टूट गया और वे इंडिया छोड़कर चली गईं। फ्लोरिडा जाने के बाद सोमी ने अपने सोशल मीडिया पर सलमान खान के खिलाफ हैरान कर देने वाली बातें पोस्ट की थी।

naidunia_image