• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज कपूर और दिलीप कुमार, दोनों से मोहब्बत करती थीं Vyjayanthimala, फिर भी तीन बच्चों के पिता से कर ली थी शादी

वैजयंती माला क्लासिकल और वेस्टर्न दोनों तरह का डांस बहुत अच्छा करती थीं। इंडस्ट्री में कदम रखना वैजयंती माला के लिए आसान था, क्योंकि उनका मां पहले से ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 10:31:31 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Jun 2024 10:31:31 AM (IST)
राज कपूर और दिलीप कुमार, दोनों से मोहब्बत करती थीं Vyjayanthimala, फिर भी तीन बच्चों के पिता से कर ली थी शादी
वैजयंती माला की लव लाइफ से जुड़े किस्से।

HighLights

  1. साउथ ही टाॅप एक्ट्रेस मानी जाती थीं वैजयंती माला।
  2. राज कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं वैजयंती माला।
  3. एक्ट्रेस की पहली ही हिंदी फिल्म हो गई थी सुपरहिट।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Vyjayanthimala Unknown Facts: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंती माला ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से अमिट छाप छोड़ी है। अक्सर देखा गया है कि साउथ के सितारे बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाते हैं। वहीं, वैजयंती माला एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो साउथ इंडस्ट्री में टाॅप पर आती थीं। उन्होंने वहां नाम कमाने के बाद हिंदी सिनेमा में कदम रखा। एक अदाकारा होने के साथ-साथ वे अच्छी डांसर भी थीं। आज हम आपको वैजयंती माला से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था।

naidunia_image

हर तरह का डांस करती थीं वैजयंती माला

वैजयंती माला का जन्म 13 अगस्त 1936 में मद्रास में हुआ था। वैजयंती माला की मां वसुंधरा देवी साउथ की एक खूबसूरत एक्ट्रेस थीं। वे चाहती थीं कि वैजयंती माला भी उनकी तरह एक एक्ट्रेस बने। इसके लिए उन्होंने बचपन में ही वैजयंती माला को हर तरह का डांस सीखाना शुरू किया।


naidunia_image

वैजयंती माला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1949 में एक तमिल फिल्म ‘वाजकई’ से की थी। वे अपनी पहली फिल्म से ही हिट हो गईं।

naidunia_image

प्यार में पड़ गए थे दिलीप कुमार और वैजयंती माला

इसी फिल्म का हिंदी रीमेक 'बहार' बनाया गया, जिसमें वैजयंती माला को ही लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया। इसके बाद एक्ट्रेस के पास कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे। उन्होंने देवदास, नागिन, मधुमती, कठपुतली और नया दौर जैसी फिल्मों में काम किया।

naidunia_image

'नया दौर' फिल्म में उन्होंने एक्ट्रेस मधुबाला को रिप्लेस किया था। उन्होंने अपने दौर के सभी बड़े हीरो के साथ काम किया, लेकिन सबसे ज्यादा फिल्में दिलीप कुमार के साथ की। एक साथ काम करने के कारण दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई। कुछ समय बाद से दोस्ती प्यार में बदल गई।

naidunia_image

राज कपूर के फैमिली डॉक्टर से की शादी

वैजयंती माला, राज कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं और उनके साथ काम करना चाहती थीं। उन्होंने 1964 में राज कपूर के साथ फिल्म संगम में काम किया। वैजयंती माला राज कपूर की तरफ खींचती चली गईं। उनके दिल में राज कपूर और दिलीप कुमार दोनों के लिए मोहब्बत थी।

naidunia_image

लेकिन 1968 में वैजयंती माला ने राज कपूर के फैमिली डॉक्टर चमनलाल बाली संग शादी कर ली थी। वे पहले से ही शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे। 1986 में चमनलाल बाली का निधन हो गया। एक्ट्रेस का एक बेटा भी है, जो आज साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है।

naidunia_image