• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cannes 2024 में लाइमलाइट बनीं ये भारतीय अदाकारा, सोशल मीडिया पर छाया इनका रेड कारपेट लुक

सिर्फ कियारा ही नहीं, ऐश्वर्या राय, उर्वशी रौतेला समेत कई ऐसी भारतीय अदाकार हैं, जो कान्स में लाइमलाइट बनी रहीं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 19 May 2024 11:34:53 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 May 2024 11:50:16 AM (IST)
Cannes 2024 में लाइमलाइट बनीं ये भारतीय अदाकारा, सोशल मीडिया पर छाया इनका रेड कारपेट लुक
Indian Actress Cannes Film Festival 2024 Look (Photos - Instagram)

HighLights

  1. कान्स 2024 में कियारा आडवाणी ने अपना डेब्यू किया है।
  2. यह पहली बार है, जब कियारा को कान्स 2024 में मौका मिला।
  3. ऐश्वर्या राय पिछले कई सालों से कान्स 2024 में फैशन का जलवा बिखेर रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Cannes 2024: दुनियाभर में पॉपुलर कान्स फिल्म फेस्टिवल इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दुनियाभर के सितारे रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस साल कई सितारों का कान्स डेब्यू हुआ है। वहीं, 17 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में कियारा आडवाणी ने अपना डेब्यू किया है। यह पहली बार है, जब कियारा को कान्स 2024 में मौका मिला। इस दौरान कियारा का लुक काफी एलिगेंट लग रहा था। सिर्फ कियारा ही नहीं, ऐश्वर्या राय, उर्वशी रौतेला समेत कई ऐसी भारतीय अदाकार हैं, जो कान्स में लाइमलाइट बनी रहीं। आज हम आपके लिए उन्हीं सितारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

ऐश्वर्या राय

कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कई सालों से अपने फैशन का जलवा बिखेर रही हैं। इस बार भी उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ऐश्वर्या के इस फेस्ट से दो लुक सामने आए हैं। ये दोनों ही लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए।


naidunia_image

उर्वशी रौतेला

बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी इस बार कान्स के रेड कारपेट पर नजर आईं। यहां से एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उर्वशी इस दौरान रेड और पिंक लुक में नजर आई। एक्ट्रेस के दोनों ही लुक प्रिसेंस वाले थे, जो कि बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।

naidunia_image

दीप्ति साधवानी

टेलीविजन एक्ट्रेस और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दीप्ति साधवानी भी 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार फैशन सेंस के साथ नजर आईं। ऑरेंज और यलो कलर के गाउन में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

naidunia_image

नैन्सी त्यागी

सोशल मीडिया फैशन सेंसेशन नैन्सी त्यागी भी इस समय सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है। पहली बार वे कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने खुद की बनाई हुई ड्रेस पहनी थी।

naidunia_image

naidunia_image

शोभिता धुलिपाला

ओटीटी एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। उनकी बेहतरीन एक्टिंग को दर्शकों का काफी प्यार मिलता है। इस बार शोभिता ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से सुर्खियां बटोरी है।

naidunia_image

सुनंदा शर्मा

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा भी इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं। सिंगर के रेड कारपेट लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, उन्होंने रेड कारपेट के लिए पंजाबी लुक को ही चुना था, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं।

naidunia_image