• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसे हुई थी Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की मुलाकात, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

फ्लाइट में दोनों के बीच जब बातें शुरू हुई, तो दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 14 Apr 2024 01:21:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Apr 2024 01:21:11 PM (IST)
ऐसे हुई थी Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की मुलाकात, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी
दिलचस्प है आलिया और रणबीर की मुलाकात।

HighLights

  1. रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को सात फेरे लिए थे।
  2. आज कपल की शादी को 2 साल पूरे हो गए हैं।
  3. आलिया ने अपनी प्रेम कहानी के किस्से कॉफी विद करण शो पर भी शेयर किए थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ranbir Alia Anniversary: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर बी टाउन के पॉपुलर कपल्स में से एक है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को सात फेरे लिए थे। आज कपल की शादी को 2 साल पूरे हो गए हैं। शादी से पहले भी आलिया और रणबीर ने अपना रिलेशन काफी ओपन रखा है। कपल की लव स्टोरी के भी खूब चर्चे हुए थे। इतना ही नहीं, आलिया ने अपनी प्रेम कहानी के किस्से कॉफी विद करण शो पर भी शेयर किए थे।

naidunia_image

ऐसे हुई थी आलिया और रणबीर की मुलाकात

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर आलिया भट्ट ने रणबीर के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह कैसे संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के सेट पर रणबीर कपूर को देखकर इंप्रेस हो गई थीं। उसी समय आलिया को रणबीर काफी पसंद आ गए थे। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार एक साथ काम किया था। यह फिल्म कपल के लिए काफी खास बन गई थी। इसी फिल्म से आलिया और रणबीर एक-दूसरे के करीब आए थे।


View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

शादी के सात महीने बाद हुआ राहा का जन्म

आलिया ने अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए कहा था कि ब्रह्मास्त्र की टीम को एक वर्कशॉप अटेंड करने जाना था। फ्लाइट में दोनों के बीच जब बातें शुरू हुई, तो दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। इसके बाद सोनम कपूर की शादी या फिर कोई अवॉर्ड फंक्शन ही क्यों न हो, दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया गया। काफी समय बाद दोनों ने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया था। शादी के सात महीने बात आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)