• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shows Banned in Pakistan: भारत में फेमस ये टीवी शोज पाकिस्तान में है बैन, ये है कारण

काफी कम लोग ये बात जानते होंगे की कुछ भारतीय टीवी शोज ऐसे हैं, जिनके टेलीकास्ट पर पाकिस्तान में बैन लगा हुआ है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 27 May 2024 01:06:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 May 2024 01:09:37 PM (IST)
Shows Banned in Pakistan: भारत में फेमस ये टीवी शोज पाकिस्तान में है बैन, ये है कारण
पाकिस्तान में कौन-से इंडियन शोज बैन है?

HighLights

  1. ये टीवी शोज भारत में काफी फेमस रहे हैं।
  2. वहां भाबीजी घर पर है शो को गलत मैसेज देने वाला बताया गया है।
  3. बिग बाॅस को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Shows Banned in Pakistan: भारत और पाकिस्तान से जुड़ी चीजें सभी जानते हैं। भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक लगी हुई है। लेकिन दोनों देशों को एक-दूसरे का एंटरटेनमेंट और कलाकार पसंद आते हैं। काफी कम लोग ये बात जानते होंगे की कुछ भारतीय टीवी शोज ऐसे हैं, जिनके टेलीकास्ट पर पाकिस्तान में बैन लगा हुआ है। जबकि ये टीवी शोज भारत में काफी फेमस रहे हैं। आइए, जानते हैं कि इंडिया के पॉपुलर वे टीवी शोज कौन-से हैं, जिनके पाकिस्तान में प्रसारण पर बैन लगा हुआ है।

भाबी जी घर पर हैं

टीवी का पॉपुलर शो 'भाबी जी घर पर है' एक कॉमेडी ड्रामा शो है। इस शो में दिखाया गया है कि दो पड़ोसियों विभूति नारायण मिश्रा और तिवारी की आपस में काफी लड़ाईयां होता है। दोनों एक-दूसरे की पत्नी के साथ काफी फ्लर्ट भी करते हैं। यह शो कॉमेडी से तो भरपूर है, लेकिन पाकिस्तान में इसे बैन किया गया है। इसका कारण है कि भाबीजी घर पर है शो को गलत मैसेज देने वाला बताया गया है।


naidunia_image

नागिन

एकता कपूर का हिट शो 'नागिन' के अब तक 5 सीजन आ चुके हैं। इस शो का हर सीजन काफी टीआरपी बटोरता है। पहले पाकिस्तान में इस शो को टेलीकास्ट किया जाता था। इसे काफी पसंद भी किया जाता था। लेकिन बाद में इसके सीजन्स पर बैन लगा दिया गया। इसका कारण शो में कलाकारों का एक-दूसरे के लिए हेट स्पीच देना था।

naidunia_image

बिग बॉस

इंडिया का मोस्ट एंटरटेनिंग रियलिटी शो 'बिग बाॅस' दर्शकों का पसंदीदा शो है। इंटरनेशनल लेवल पर भी इस शो की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। शुरुआत में कुछ सीजन पाकिस्तान में टेलीकास्ट किए गए थे। लेकिन बाद में फिर इसे बैन कर दिया गया था। दरअसल, बिग बाॅस एक कंट्रोवर्शियल शो है। इसके कई सीजन्स में मारपीट और गाली गलौज देखी गई है। इस वजह से शो को पाकिस्तान में बैन कर दिया है।

naidunia_image

ये हैं मोहब्बतें

दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल का फेमस शो 'ये हैं मोहब्बतें' दर्शकों ने खूब पसंद किया है। यह एक सुपरहिट इंडियन टीवी सीरियल रहा है। इस शो से करण और दिव्यांका को काफी अच्छी फेम मिली थी। लेकिन इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। शो में दिव्यांका और करण के बीच कुछ ऐसे सीन्स दिखाए गए थे, जो लोगों को ठीक नहीं लगे थे। इसके कारण शो को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

naidunia_image

कुबूल है

'कुबूल है' एक इंडियन मुस्लिम शो था, जिसमें सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में थे। यह एक फैमिली स्टोरी थी। शो में महिलाओं के खिलाफ काफी अत्याचार दिखाया गया था, इस पर कम्प्लेन के बाद पाकिस्तान में यह शो बैन कर दिया गया था। इंडिया में इस शो को अभी भी उस समय का पॉपुलर सीरियल माना जाता है।

naidunia_image

थपकी प्यार की

कलर्स का पॉपुलर शो 'थपकी प्यार की' दर्शकों को काफी पसंद आया था। यह एक ऐसी लड़की की कहानी थी, जो हलका कर बात करती है। शो को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

naidunia_image