• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई सलमान खान की 'टाइगर 3', जानिए किस प्लेटफाॅर्म पर देख पाएंगे आप

फैंस का इंतजार खत्म हुआ, अब टाइगर का खतरनाक एक्शन ओटीटी पर देखने को मिलेगा। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में भी देखी जा सकती है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 12:17:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 12:17:26 PM (IST)
Tiger 3 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई सलमान खान की 'टाइगर 3', जानिए किस प्लेटफाॅर्म पर देख पाएंगे आप
Tiger 3 OTT Release

HighLights

  1. यह फिल्म 5 हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर बनी रही।
  2. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 ने कुल 285 करोड़ की कमाई की।
  3. पहले दो पार्ट की तरह टाइगर का तीसरा पार्ट भी दर्शकों को काफी पसंद आया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Tiger 3 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। यदि आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है। यह फिल्म थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। हाल ही में टाइगर 3 के ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट की गई है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी टाइगर 3 12 नवंबर 2023 को दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ओटीटी पर रिलीज हुई टाइगर 3

टाइगर 3 ने शानदार ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की थी। यह फिल्म 5 हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर बनी रही। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 ने कुल 285 करोड़ की कमाई की। सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। शनिवार 6 जनवरी को यह अनाउंस किया गया था कि सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है। बता दें कि एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।


View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

तीन भाषाओं में देख सकते हैं फिल्म

फैंस का इंतजार खत्म हुआ, अब टाइगर का खतरनाक एक्शन ओटीटी पर देखने को मिलेगा। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में भी देखी जा सकती है। पहले दो पार्ट की तरह टाइगर का तीसरा पार्ट भी दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है। सलमान खान और कैटरीना के साथ-साथ इमरान की एक्टिंग की भी काफी सराहना की गई है। टाइगर 3 के सबसे बड़े हाइलाइट पठान यानी शाहरुख खान और ऋतिक रोशन रहे हैं।