• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hardik-Natasa Divorce: सामने आई हार्दिक-नताशा के अलग होने की वजह… ऐसे शुरू हुई थी कपल की लव स्टोरी

टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक का एलान कर दिया है। दोनों ने गुरुवार शाम एक पोस्ट शेयर...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 19 Jul 2024 09:13:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jul 2024 09:28:26 AM (IST)
Hardik-Natasa Divorce: सामने आई हार्दिक-नताशा के अलग होने की वजह… ऐसे शुरू हुई थी कपल की लव स्टोरी
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की इंस्टाग्राम तस्वीरें।

HighLights

  1. लंबे समय से चल रही कपल के अलग होने की अटकलें।
  2. सर्बियन माॅडल है नताशा, एक्ट्रेस बनने आई थीं भारत।
  3. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत दिलचस्प तरीके से हुई थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Hardik-Natasa Divorce: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरों के कयास पिछले कई दिनों से लगाए जा रहे थे। इन सभी पर विराम लगाते हुए अब कपल ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है।

naidunia_image

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपना डिवोर्स अनाउंस कर दिया है। कई दिनों के बाद दोनों ने ऑफिशियल आकर तलाक की खबर पर मुहर लगा दी है।


View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

कई दिनों से चल रही थीं अफवाहें

कपल की शेयर की गई पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वे आपसी सहमति से अलग हो गए हैं। आईपीएल 2024 के समय से ही दोनों के बीच अनबन चलने की खबरें सामने आ रही थी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी नताशा को जश्न के माहौल से दूर देखा गया था। इसके बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी हार्दिक पांड्या अकेले की दिखाई दिए थे।

naidunia_image

आज हम आपको कपल की पहली मुलाकात से लेकर प्यार तक का सफर बताने जा रहे हैं। दरअसल, नताशा स्टेनकोविक अपना देश छोड़कर एक्ट्रेस बनने के लिए भारत आई थीं। उन्होंने अजय देवगन और शाहरुख खान की फिल्म सत्याग्रह और जीरो में काम भी किया है।

naidunia_image

म्यूजिक वीडियो से मिली थी पॉपुलैरिटी

नताशा सबसे ज्यादा तब चर्चा में आईं जब वे रैपर बादशाह के गाने डीजे वाले बाबू में दिखाई दी थीं। इसके बाद वे बिग बाॅस और नच बलिये जैसे रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट के तौर पर मौजूद रही थीं।

naidunia_image

उन्हें अपने करियर से इतनी फेम नहीं मिली, जितनी उनकी लव लाइफ से मिली। हार्दिक पांड्या से उनका नाम जुड़ने के बाद वे काफी चर्चा में आईं। अक्सर दोनों साथ दिखाई देने लगे। यहीं से उनके अफेयर की खबरें शुरू हुई थीं।

naidunia_image

दोस्ती से प्यार तक का सफर

  • हार्दिक और नताशा की पहली की मुलाकात साल 2018 में एक नाइट क्लब में हुई थी। वे अपने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे।
  • नताशा तब नहीं जानती थीं कि हार्दिक क्रिकेटर हैं। हार्दिक का कहना था कि नताशा को कोई अंदाजा नहीं था कि मैं कौन हूं।
  • नताशा को लगा कि कोई रैंडम इंसान है। इसी दौरान उनकी बातचीत शुरू हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।
  • इसके बाद नताशा ने एक इंटरव्यू में भी हार्दिक के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी, जिसने अफवाहों पर मुहर लगाने का काम किया था।

naidunia_image

2020 में पिता बने हार्दिक

2020 में ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई की बात कबूल की थी। इसके बाद हार्दिक ने एक प्राइवेट सेरेमनी में नताशा के साथ शादी कर ली। 2020 के जुलाई में ही हार्दिक ने बताया कि वह पिता बनने वाले हैं।

naidunia_image

दोनों का फिलहाल एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है। हालांकि, दोनों की यह शादी चार साल से ज्यादा नहीं चल पाई। अब दोनों ने एक-दूसरे अलग होने का फैसला लिया है।