• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Irani Chai: रहस्य और रिश्तों की घुमावदार कहानी ‘ईरानी चाय’, सस्पेंस से भरा था अंत

'ईरानी चाय' यास्मीन नामक एक रहस्यमयी और जटिल किरदार की कहानी है, जो अपने बीमार पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए ईरान से भारत आती है। भारत में, उसे वेश्यावृत्ति के कड़वे दलदल में धकेल दिया जाता है। यह फिल्म रहस्यों, धोखों और मानवीय भावनाओं से भरी हुई है।

By Ramkrishna DongreEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 17 Jan 2025 10:19:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jan 2025 10:19:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Irani Chai: रहस्य और रिश्तों की घुमावदार कहानी ‘ईरानी चाय’, सस्पेंस से भरा था अंत
ईरानी चाय' एक गहरी और मनोरंजक थ्रिलर है, जो अंत तक दर्शकों को रोमांचित रखती है।

रामकृष्ण डोंगरे, नईदुनिया , रायपुर। जागरण फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन की शुरुआत मनोज श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘ईरानी चाय’ के प्रदर्शन के साथ हुई। फिल्म के शीर्षक ने दर्शकों के मन में एक जिज्ञासा उत्पन्न कर दी थी कि शायद यह ईरानी पृष्ठभूमि और कलाकारों से सजी फिल्म होगी।

हालांकि मुख्य पात्र अभिनेत्री मोझगन तारानेह को छोड़कर फिल्म के अन्य सभी कलाकार भारतीय सिनेमा के जाने-माने चेहरे हैं। मोझगन ने फिल्म में यास्मीन नामक एक जटिल और रहस्यमयी युवती का किरदार निभाया है।

भारत आकर वेश्यावृत्ति के दलदल में फंस जाती है अभिनेत्री

‘ईरानी चाय’ की कहानी यास्मीन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ईरान से भारत एक खास मकसद से आती है। उसके बीमार पिता की अंतिम इच्छा है कि वह एक अभिनेत्री बने, लेकिन भारत में उसका सामना एक कड़वी सच्चाई से होता है और वह वेश्यावृत्ति के दलदल में फंस जाती है।


naidunia_image

तिजोरी में रखे खजाने का रहस्य

एक रात उसे पता चलता है कि उसके चार नियमित ग्राहक दरअसल एक आपराधिक साजिश में शामिल हैं, जिनमें से एक के पास एक तिजोरी में बड़ी मात्रा में धन छिपा है। अपने पिता के इलाज के लिए बेताब यास्मीन उस धन को हासिल करने की एक खतरनाक योजना बनाती है। उसकी यह तलाश उसे रहस्यों और धोखे के एक जाल में उलझा देती है।

चाय की चुस्की के साथ थ्रीलर कहानियां

फिल्म के केंद्र में ईरानी चाय की रस्म है। हर रात, जब यास्मीन के घर ये पुरुष आते हैं, तो वह उन्हें ईरानी चाय परोसती है। चाय की हर चुस्की के साथ वे अपनी कहानियां सुनाते हैं, जो धीरे-धीरे एक-दूसरे से जुड़ती हुई एक पेचीदा कहानी का रूप लेती हैं।

naidunia_image

रहस्य और रोमांच से भरी फिल्म

फिल्म में करोड़ों रुपये की एक ऐसी राशि का भी ज़िक्र है, जिसे एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी ने किसी से जब्त किया था। आखिरकार यास्मीन अपनी चतुराई और दृढ़ संकल्प से इस राशि को हासिल करने में सफल होती है और अपने पिता के इलाज के लिए ईरान लौट जाती है।

दर्शकों से खचाखच भरे हाल में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जहां दो घंटे तक दर्शक रहस्य और रोमांच से बंधे रहे। फिल्म के अंत में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से फिल्म की सराहना की।

इन कलाकारों ने निभाया है किरदार

फिल्म में गोविंद नामदेव, ज़ाकिर हुसैन, अखिलेश मिश्रा, अनंत महादेवन और अनंग देसाई जैसे अनुभवी कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय से फिल्म को और भी प्रभावशाली बना दिया है। ‘ईरानी चाय’ एक मनोरंजक थ्रिलर है, जो रिश्तों, धोखे और मानवीय भावनाओं की गहराई में उतरती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।