• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Kerala Story: दुनियाभर में बन रहीं ‘लव जिहाद’ और ‘इस्लामिक आतंकवाद’ पर फिल्में, देखिए लिस्ट

The Kerala Story” फिल्म में लड़कियों को ‘लव जिहाद’ में फंसाकर धर्मांतरण कर मुस्लिम बनाने की कहानी है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 09 May 2023 12:04:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 May 2023 01:15:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
The Kerala Story: दुनियाभर में बन रहीं ‘लव जिहाद’ और ‘इस्लामिक आतंकवाद’ पर फिल्में, देखिए लिस्ट

The Kerala Story Controversy। देश में फिल्म ‘द केरल स्‍टोरी’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। देशभर में फिल्म का काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन कुछ लोग इस फिल्म का विरोध भी कर रहे हैं और इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में पहले ही इस फिल्म पर रोक लगा दी गई है। “The Kerala Story” फिल्म में लड़कियों को ‘लव जिहाद’ में फंसाकर धर्मांतरण कर मुस्लिम बनाने और फिर ISIS जैसे खतरनाक आतंकी संगठन के लिए काम करने के लिए मजबूर करने की दर्दनाक सच्ची कहानी बताई गई है।

दुनियाभर में ‘लव जिहाद’ पर बन रही फिल्में

भारत में ‘कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब 'The Kerala Story' फिल्म बहुत ज्यादा चर्चा में है। दरअसल इन फिल्मों में इस्लामिक आतंकवाद और चरमपंथी संगठनों की हकीकत उजागर की गई है। इस विषय पर भारत ही नहीं, दुनियाभर के फिल्मकार इन दिनों फिल्म या डॉक्युमेंट्री फिल्म बना रहे हैं और सच्चाई को दुनिया के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। ‘लव जिहाद' के मंसूबों को उजागर करते ये फिल्म बीते कुछ समय में काफी चर्चा में रही हैं -


नॉट विदआउट माई डॉटर (1991)

naidunia_image

यह एक अमेरिकी ड्रामा फिल्म है, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। इसी नाम पर प्रकाशित एक किताब के आधार पर इस फिल्म का निर्माण किया गया था। फिल्म में अमेरिकी नागरिक बेट्टी महमूदी और उसकी बेटी की दर्दनाक कहानी बताई गई है, जिसका ईरानी पति क्रूरता की हद पार कर देता है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘सबाया’ (2021)

naidunia_image

सबाया एक स्वीडिश डॉक्युमेंट्री फिल्म है, जिसे साल 2021 में रिलीज किया गया था। फिल्म में बताया गया है कि कैसे आतंकी संगठन ISIS ने साल 2014 में उत्तरी इराक के सिंजर प्रांत पर कब्जा कर लिया और कुर्द यजीदी लोगों का नरसंहार किया था और महिलाओं का अपहरण कर बंधक बना लिया था। ISIS आतंकियों ने बंधक महिलाओं के साथ बलात्कार करने के बाद गुलामों की तरह बेच दिया था। फिल्म में महिलाओं की दुर्दशा दिखाई गई है।

वेब सीरीज ‘Caliphate’ (2020)

naidunia_image

नेटफ्लिक्स यह वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई थी। वेब सीरीज खलीफा में 3 किशोरियों की सच्ची कहानी बताई गई है। इसमें बताया गया है कि लंदन की 3 किशोरियां फरवरी 2015 में ब्रेनवॉश करने के बाद जिहाद में भर्ती करने वालों से मिलीं। इस दौरान लव जिहाद के शिकंजे में फंसती है और चरमपंथी संगठन के लड़कों के जाल में फंस जाती है। इन्हें सीरिया जाने के लिए मजबूर किया जाता है। कई मायनों में यह फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की कहानी की तरह है।

फ्रांसीसी फिल्म की ‘हेवन विल वेट’ (2016)

naidunia_image

फ्रांसीसी फिल्म ‘हेवन विल वेट’ में दो मध्यवर्गीय युवतियों के ISIS में शामिल होने की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि आतंकी मंसूबों को पूरा करने के लिए कैसे लड़कियों को लव जिहाद में फंसाया जाता है। इस फिल्म को डच फिल्म निर्देशक मिजके डी जोंग के नाटक ‘लायला एम’ के आधार पर बनाया गया था, जिसमें एक मोरक्को की युवा महिला की कट्टरपंथी बनने की कहानी दिखाई गई थी।

यजीदी महिला की सच्ची कहानी है ‘रसेबा: द डार्क विंड’

naidunia_image

‘रसेबा: द डार्क विंड’ एक दर्दनाक सच्ची डाक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसमें एक कुर्द यजीदी महिला को इराक में पकड़ लिया गया था और ISIS के आतंकी उसका यौन शोषण करने के बाद गुलाम बनाने के लिए नीलाम कर देते हैं। बाद में सीरिया में उसका मंगेतर महिला से मिलता है और उसे बचाता है। इस फिल्म ने दुबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शीर्ष पुरस्कार जीता था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।