
मनोरंजन डेस्क। फिल्म बॉडी All India Cine Workers Association (AICWA) ने PM मोदी को एक नोटिस भी जारी किया था। इस नोटिस में पाकिस्तानी शो 'जो बचे हैं संग समेट लो' को भारत में रिलीज होने से रोकने की मांग की गई थी। इसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी किए गए ऑर्डर का भी हवाला दिया।
इसके बाद केंद्र ने भी नेटफ्लिक्स को पाक सीरीज भारत में स्ट्रीम न होने का ऑर्डर दिया। अब AICWA ने कहा है कि अगर यह सीरीज भारत में बैन नहीं की गई, तो वे Netflix के ऑफिस के बार प्रोटेस्ट करेंगे। इसके अलावा एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर सरकार की एडवाइजरी का पालन न करने के आरोप में नेटफ्लिक्स इंडिया पर रोक लगाने की भी मांग की है।
ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एसोसिएशन ने कहा- अगर यह सीरीज भारत में रिलीज होती है, तो हम नेटफ्लिक्स के ऑफिस के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम लोगों से अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करने की अपील करेंगे। हमारे सैनिकों का बलिदान बिकाऊ नहीं है। पाकिस्तान के लिए कोई स्क्रीन नहीं। देश के साथ कोई समझौता नहीं।
🇮🇳 TERROR GETS NO APPLAUSE. NATION COMES FIRST. 🇮🇳 The All Indian Cine Workers Association (AICWA) has written to Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji against the Pakistani series Jo Bachay Hain Sang Samait Lo, due on Netflix on 4 December 2026. Our demands: 🚫 No release of this series in India, and an immediate end to its promotion 🚫 A ban on Netflix India for not complying with the Government's advisory ⚖️ Legal action, as per law, against the Netflix India CEO and all officials found responsible 🚫 A complete ban on every source of Pakistani content in India, including Pakistani celebrities' social media accounts and Pakistani YouTube channels, with strict action against violators We appeal to the Indian entertainment industry: do not give your content to Netflix. Boycott Netflix in India. ⚠️ If Netflix releases this series, AICWA will hold a strong, peaceful protest outside its office and appeal to Indians to cancel their subscriptions. Our Soldiers' Sacrifice Is Not For Sale! No Screen for Pakistan. No Compromise with the Nation. Jai Hind! 🇮🇳 | @narendramodi | @PMOIndia |@AshwiniVaishnaw | @MIB_India |@NetflixIndia | @netflix | @ANI | @PTI_News | @ians_india | |#AICWA | #BoycottNetflix |#NoScreenForPakistan |#TerrorGetsNoApplause | #NationFirst |#JaiHind |
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) November 29, 2026
सिर्फ AICWA ही नहीं FWICE ने भी इसे लेकर आपत्ति जताई है। फेडरेशन ने कहा- अगर यह सीरीज भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध कराई जाती है, तो वे भारत में नेटफ्लिक्स के सभी प्रोजेक्ट्स पर काम रोक सकते हैं। आप पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के निर्देशों का पालन करे।
दरअसल, 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी पाकिस्तानी सेलेब्स और इन्फ्यूएंसर्स के सोशल मीडिया हैंडल को भारत में बैन कर दिया गया था। इसके अलावा सभी बड़े यूट्यूब चैनल्स पर भी प्रतिबंध लगा दिए गए थे। साथ ही सख्त निर्देश जारी किए गए थे कि कोई भी आर्टिस्ट पाकिस्तान के किसी भी कलाकार के साथ काम नहीं करेगा।
अब, इसके एक साल बाद हाल ही में Netflix ने पाक शो का पहला पोस्टर रिलीज किया था। इसमें कहा गया कि यह ग्लोबली 4 दिसंबर से स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें पाकिस्तान के कई बड़े एक्टर्स जैसे कि अहद रजा मीर, इकरा अजीज, फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, हानिया आमिर, हमजा अली अब्बासी, माया अली, बिलाल अशरफ और खुशहाल खानशामिल हैं।