
मनोरंजन डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी पाकिस्तानी सेलेब्स और इन्फ्यूएंसर्स के सोशल मीडिया हैंडल को भारत में बैन कर दिया गया था। इसके अलावा सभी बड़े यूट्यूब चैनल्स पर भी प्रतिबंध लगा दिए गए थे। साथ ही सख्त निर्देश जारी किए गए थे कि कोई भी आर्टिस्ट पाकिस्तान के किसी भी कलाकार के साथ काम नहीं करेगा।
अब यह विवाद फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, पाकिस्तानी कंटेंट से जुड़े दो अलग-अलग विवाद इंटरनेट पर छाए हुए हैं। एक विवाद नेटफ्लिक्स के शो 'जो बचे हैं संग समेट लो' से जुड़ा है, जिसमें पाकिस्तान के कई बड़े एक्टर्स जैसे कि अहद रजा मीर, इकरा अजीज, फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, हानिया आमिर, हमजा अली अब्बासी, माया अली, बिलाल अशरफ और खुशहाल खानशामिल हैं।
दूसरा विवाद ARY डिजिटल के ड्रामा 'दर-ए-नजात' के एक फैन ग्रुप द्वारा आयोजित 'पेड वॉच पार्टी' से जुड़ा है, जो दिल्ली में हुआ। आइए दोनों को एक-एक कर समझते हैं…
यह विवाद तब शुरू हुआ जब Netflix ने इस शो का पहला पोस्टर रिलीज किया। इसमें कहा गया कि यह ग्लोबली 4 दिसंबर से स्ट्रीम किया जाएगा।
ثلاثة أجيال، 6 قصص حب، وسؤال واحد: هل الحب الذي نحمله في قلوبنا يكفي؟ Jo Bachay Hain Sang Samait Lo — All The Love Our Hearts Carry يُعرض في 4 ديسمبر فقط وحصريًا علي نتفليكس. https://t.co/GGp3bCmnKH
— Netflix MENA (@NetflixMENA) November 22, 2026
हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि यह शो भारत में रिलीज होगा या नहीं। लेकिन, धीरे-धीरे विवाद गहराता चला गया। इसे लेकर All India Cine Workers Association (AICWA) ने PM मोदी को नोटिस भी जैरी किया है। नोटिस में इसे भारत में रिलीज होने से बैन करने की मांग की गई है।
AICWA ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की 8 मई, 2025 की उस एडवाइजरी का हवाला दिया, जो पहलगाम हमले के कुछ समय बाद जारी की गई थी। इसमें OTT प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तान से आने वाले कंटेंट से अपने संबंध तोड़ने और उसे तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, कई लोग इस बात का विरोध भी कर रहे हैं।
🇮🇳 Terror Gets No Applause. Nation Comes First. 🇮🇳 The All Indian Cine Workers Association (AICWA) has written to Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji, demanding that the Pakistani series "Bachay Hain Sang Samait Lo" is not released on Netflix in India on 4 December 2026. Pakistan was, is and will remain a terrorist country. Its series, films, songs, podcasts and all other content have no place on Indian screens. We have also demanded a strong, permanent law with the severest penalties, and we appeal to Netflix India and all OTT platforms never to show any Pakistani content in India. Nation Comes First. Always. | #AICWA | #NationComesFirst | #BoycottPakistaniContent | #Netflix |#Pahalgam | #Pulwama | #AllIndianCineWorkersAssociation | #Pakistani | #Pakistan | #PakistanTerroristCountry | | @narendramodi | @PMOIndia | @AmitShah | @HMOIndia | @AshwiniVaishnaw | @MIB_India | @ANI | @PTI_News | @ians_india | @sureshsgupta | @netflix | @NetflixIndia |
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) November 24, 2026
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। इसे लेकर कई पाक कलाकारों के बयानों ने ऑनलाइन आक्रोश को और बढ़ा दिया। फवाद खान ने इन हमलों को 'शर्मनाक' बताया था, जबकि माहिरा खान ने इसे 'कायरतापूर्ण हमला' करार दिया था।
इसी दौरान पाकिस्तान से जुड़ा एक और विवाद सामने आया। पाक यूट्यूब चैनल ARY डिजिटल भारत में बैन है। इसके बावजूद इंडियन्स इसके शोज को देख रहे हैं। मामला तब सामने आया जब दिल्ली के एक कैफे में इसी चैनल के शो 'दर-ए-नजात' की 'फैन वॉच पार्टी' हुई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था।
इस आयोजन पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। जहां कुछ लोगों ने इस तरह के आयोजन की जरूरत पर सवाल उठाए, वहीं कुछ अन्य लोगों ने भारत में पाकिस्तानी शो की लगातार बनी हुई लोकप्रियता पर चर्चा की।
हालांकि, पूरे मामले में न ही Netflix का कोई बयान सामने आया, और न ही स्क्रीनिंग को लेकर कोई सफाई दी गई है।
यह भी पढ़ें- ‘जैसे' शब्द ने बदल दी थी इस गाने की किस्मत! रिकॉर्डिंग खत्म होते ही पंचम दा कुमार सानू को देने लगे थे गालियां