• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

हनुमान अंश के दूसरे पार्ट में दिखेंगे अक्षय कुमार! प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर की इस बात से चर्चाएं तेज

फिल्म 'हनुमान अंश 2' में अक्षय कुमार की एंट्री को लेकर चल रही खबरों पर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने सफाई दी है। उन्होंने साफ किया कि उनकी तरफ से ऐसी क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 01:00:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 01:00:19 PM (IST)
हनुमान अंश के दूसरे पार्ट में दिखेंगे अक्षय कुमार! प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर की इस बात से चर्चाएं तेज
हनुमान अंश 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अनुप्रिया ने हनुमान अंश पार्ट 2 में अक्षय कुमार को लेकर सफाई दी है
  2. अनुप्रिया नागर ने कहा की फिल्म को लेकर अफवाहों को सच न मानें

मनोरंजन डेस्क। पिछले कुछ समय से खबरें थीं कि अक्षय कुमार हनुमान अंश के अगले पार्ट में नजर आ सकते हैं। अब फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने क्लीयर किया है कि उनकी तरफ से इन खबरों पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे सही न माना जाए।

दरअसल, एक मीडिया इंटरव्यू में अनुप्रिया ने अक्षय को अपना फेवरेट एक्टर बताया था। इसके बाद जब उनसे पूछा गया- क्या अक्षय हनुमान अंश के पार्ट 2 में नजर आएंगे। इस पर नागर ने कहा था- वो महाराज जी बताएंगे। इसके बात फैंस यह कयास लगाने लगे थे कि अक्षय अब दूसरे पार्ट में नजर आ सकते हैं।


नागर ने कहा- मैंने इस बारे में कुछ नहीं बोला

अब प्रोड्यूसर ने यह कंफर्म कर दिया है कि उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की। हालांकि, अब भी नाकर ने इन खबरों को पूरी तरह नकारा नहीं हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से एक हालिया बातचीत में उन्होंने कहा- मैंने पार्ट 2 में अक्षय कुमार के बारे में कुछ नहीं कहा है। यह झूठ है।

वहीं, दूसरी तरफ अक्षय की तरफ से भी इस मामले में कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। लेकिन इस फिल्म का सीक्वल बनाने का काम चल रहा है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि 'हनुमान अंश 2' पर काम हो रहा है। इस फिल्म को एक ट्रिलॉजी के तौर पर प्लान किया गया था, जिसमें पहली फिल्म के बाद दो और पार्ट्स आने की उम्मीद है।

बॉक्स ऑफिस पर छा गई हनुमान अंश

हनुमान अंश 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई। पहले दिन यह फिल्म 10 लाख का ही कलेक्शन कर पाई थी। शुरुआत इतनी धीमी थी कि पहले 2 हफ्तों में फिल्म ने सिर्फ 80 से 90 लाख का ही कलेक्शन किया। इसे 2 करोड़ के बजट में बनाया गया था। लेकिन धीरे-धीरे अच्छे रिएक्शन और वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म भारत में 312 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर चुकी है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 369.15 करोड़ पहुंच चुका है। यह 200 करोड़ के बेहद करीब है। वहीं, फिल्म 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई। इसने वर्ल्डवाइड 408 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हैं। फिल्म में कई एक्टर्स जैसे शोभिनौ सत्या, चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, राजीव मिश्रा और भगवान दास पटेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- हनुमान अंश को नहीं मिलेगा ऑस्कर…इस वजह से नहीं हो पाएगी नॉमिनेट, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा