• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

कुंग फू, गिटार और कराटे! अल्लू अर्जुन के टैलेंट्स का भाई सिरिश ने उड़ाया मजाक, पुराना इंटरव्यू VIRAL

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का फिल्म 'आर्या' के प्रमोशन का एक पुराना वायरल इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उनके छोटे भाई अल्लू सिरिश और निर्देशक सुकुमार...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 02:43:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 02:43:22 PM (IST)
कुंग फू, गिटार और कराटे! अल्लू अर्जुन के टैलेंट्स का भाई सिरिश ने उड़ाया मजाक, पुराना इंटरव्यू VIRAL
फिल्म 'आर्या' के प्रमोशन का पुराना वीडियो वायरल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अल्लू अर्जुन बचपन से ही कराटे, कुंग फू, गिटार और आर्ट स्किल्स सीख चुके हैं
  2. एटली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म राका की वजह से अल्लू अर्जुन सुर्खियों में हैं
  3. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर शक्तिमान के किरदार में भी नजर आने वाले हैं

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनके छोटे भाई अल्लू सिरिश ने एक्टर के बारे में बात की है। इसमें उन्होंने कहा है कि एक्टर में सिर्फ एक नहीं, कई टैलेंट्स है।

बचपन से ही कई चीजें सीखते रहे हैं अल्लू अर्जुन

यह किस्सा अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘आर्या’ के प्रमोशन के दौरान का बताया जा रहा है। उस समय अल्लू अर्जुन, डायरेक्टर सुकुमार और अल्लू सिरिश एक टीवी शो में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान सिरिश ने बताया कि उनके भाई ने बचपन से अलग-अलग तरह की कलाएं और स्किल्स सीखने की कोशिश की है।


सिरिश के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने करीब छह महीने कराटे, एक साल कुंग फू, तीन महीने तेलुगु क्लास, और करीब छह महीने गिटार सीखा था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाई को कई चीजों की थोड़ी-बहुत जानकारी है, हालांकि किसी एक चीज में वह खुद को स्पेशलिसेट नहीं मानते।

गिटार और आर्ट में भी आजमाया हाथ

सिरिश ने मजाकिया अंदाज में बताया था कि अल्लू अर्जुन किसी चीज को पूरी तरह न सही, लेकिन उसका बेसिक जरूर सीख लेते हैं। इसी इंटरव्यू में उन्होंने गिटार ट्रेनिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया गया। इसके बारे में बात करते हुए सुकुमार ने बताया कि अल्लू अर्जुन ने एक गाने के लिए गिटार अच्छी तरह सीखा था। इसके बाद जब भी कोई उनसे गिटार बजाने को कहता, वह वही गाना बजा देते थे।

सुकुमार ने यह भी बताया कि अल्लू अर्जुन को आर्ट में भी दिलचस्पी थी। उन्होंने कभी अपने लिए एक आर्टवर्क बनाया था और बाद में उसे अपने दोस्तों को दिखाते हुए भी नजर आए। शो में सिरिश जिस अंदाज में अपने बड़े भाई की इन प्रतिभाओं का जिक्र कर रहे थे, उसे सुनकर अल्लू अर्जुन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। पुराना वीडियो अब दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जनवरी में नई फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी

वर्कफ्रंट की बात करें, 15 जनवरी 2026 को अल्लू अर्जुन ने लोकेश कनगराज के साथ AA23 की अनाउंसमेंट की थी। AA23 फिल्म का टेंटटिव टाइटल है। मेकर्स का दावा है कि AA23 में अल्लू अर्जुन को अब तक के सबसे अलग अवतार में देखा जाएगा। लोकेश कनगराज की डायरेक्शन स्टाइल और अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया स्टारडम का मेल इस फिल्म को सुपरहिट बना सकती है। इस फिल्म में अल्लू के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं।

अल्लू अर्जुन को आखिरी बार पुष्पा 2 में देखा गया था। इसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके अलावा, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक्टर शक्तिमान के किरदार में भी नजर आ सकते हैं।

विवादों में भी एक्टर का नाम

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में भी अल्लू अर्जुन का नाम सामने आया था। यह स्टैम्पेड 4 दिसंबर 2024 को फिल्म पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुआ था। अल्लू अर्जुन स्क्रीनिंग में लोगों से मिलने पहुंचे थे। इस वजह से लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। इस स्टैम्पेड में रेवती नाम की महिला की मौत हो गई थी। जबकि उनके बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया था।

अल्लू अर्जुन और उनकी फैमिली अक्सर श्रीतेज और उनके परिवार से मिलने जाती रहती है। हाल ही में अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी श्रीतेज के घर पहुंची थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अरविंद ने श्रीतेज की छोटी बहन की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का भी वादा किया। साथ ही अल्लू परिवार और पुष्पा की प्रोडक्शन टीम श्रीतेज के इलाज में आर्थिक मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें- हनुमान अंश को नहीं मिलेगा ऑस्कर…इस वजह से नहीं हो पाएगी नॉमिनेट, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा