
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। Amazon Prime Video ने अपने यूजर्स के लिए नया ‘सुपर स्ट्रीमिंग बंडल’ लॉन्च करने की आनाउंसमेंट की है। इस प्लान के तहत एक ही सब्सक्रिप्शन में पांच अलग-अलग स्ट्रीमिंग सर्विस का कंटेंट देखने को मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह Prime Video का अब तक का पहला 5-इन-1 स्ट्रीमिंग बंडल है। इसके जरिए आप सभी प्लैटफॉर्म की फिल्में और सीरीज एक ही सब्सक्रिप्शन में देख सकेंगे।
नए बंडल में Starz, AMC+, MGM+, BritBox और PBS Masterpiece शामिल हैं। इन सभी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और प्रीमियम वेब सीरीज का बड़ा लाइब्रेरी है।
Prime Video के इस मेगा बंडल की कीमत 29.99 डॉलर (प्रति माह) रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, अगर कोई यूजर इन पांचों सर्विस का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेता है तो उसके मुकाबले इस बंडल के जरिए करीब 39% तक की बचत होगी।
Prime Video पहले से ही अपने प्लेटफॉर्म के जरिए कई अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं की सदस्यता उपलब्ध कराता है। इनमें HBO Max और Paramount+ जैसे प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।
हालांकि, अब तक Prime Video पर ज्यादातर दो या तीन सेवाओं वाले बंडल ही उपलब्ध थे। नया प्लान पहली बार पांच अलग-अलग स्ट्रीमिंग सर्विस को एक साथ जोड़ता है।
Prime Video Channels (US) के चीफ रयान पिरोजी ने कहा कि यह कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है। उनके मुताबिक, यूजर्स को एक ही जगह पर ज्यादा कंटेंट, बेहतर वैल्यू और आसान एक्सेस देना कंपनी की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि AMC+, MGM+, BritBox, PBS Masterpiece और Starz को एक साथ लाकर Prime Video अपने ग्राहकों को प्रीमियम मनोरंजन का बड़ा विकल्प दे रहा है।
Prime Video का यह कदम संकेत देता है कि भविष्य में कंपनी और भी बड़े स्ट्रीमिंग बंडल पेश कर सकती है। अगर अन्य प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म भी इस मॉडल से जुड़ते हैं, तो यूजर्स को एक ही सब्सक्रिप्शन में कई सेवाओं का कंटेंट देखने का विकल्प मिल सकता है।
इसका मतलू यह है कि सभी यूजर्स कई सारी फिल्में और सीरीज एक साथ देख सकते हैं। वह भी सस्ते दामों में।
यह भी पढ़ें- जिसे मां कहते थे, उसी के साथ डेटिंग की खबरें! श्वेता तिवारी-विशाल आदित्य का नाम फिर जुड़ा