• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

जिसे मां कहते थे, उसी के साथ डेटिंग की खबरें! श्वेता तिवारी-विशाल आदित्य का नाम फिर जुड़ा

टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह के बीच डेटिंग की अफवाहें एक बार फिर गर्म हो गई हैं, जब दोनों को अन्य टीवी सितारों के साथ गणेश चतु...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 05:33:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 05:33:43 PM (IST)
जिसे मां कहते थे, उसी के साथ डेटिंग की खबरें! श्वेता तिवारी-विशाल आदित्य का नाम फिर जुड़ा
गणेश चतुर्थी उत्सव पर एक साथ नजर आए श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. श्वेता तिवारी-विशाल आदित्य सिंह गणेश चतुर्थी में साथ दिखे
  2. विशाल आदित्य सिंह कई बार श्वेता तिवारी को लेकर सफाई दे चुके हैं

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और एक्टर विशाल आदित्य का नाम पिछले कई दिनों से एक दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। अब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ वीडियो शेयर किया है। इसके बाद उनके रिलेशनशिप अफवाहों को कंफर्म ही माना जा रहा है।

दरअसल, विशाल- श्वेता कई बार कह चुके हैं कि वह डेट नहीं कर रहे हैं। विशाल ने यह तक कहा था कि श्वेता तिवारी को अपनी मां मानते हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा था कि ट्रोलिंग से परेशान होकर दोनों ने मिलना ही बंद कर दिया है।


हालिया वीडियो में क्या था

हालिया वीडियो में दोनों को एक साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते देखा गया है। वीशाल ने खुद सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया। इसके बाद दोनों के रिलेशनश्प को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई। इस वीडियो में दोनों के साथ अविनाश, जैस्मीन भसीन, करण मेहरा और ईशा सिंह के साथ दिख रहे हैं।

जनवरी में भी डेटिंग की खबर सामने आई

यह पहली बार नहीं है कि विशाल- श्वेता का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा हो। इससे पहले जनवरी में भी खबरें सामने आई थीं कि दोनों शादी करने वाले हैं। इस पर विशाल बहुत नाराज भी हुए थे। उन्होंने कहा था- हर चीज की एक सीमा होती है और उसे पार करना सही नहीं है। काफी समय से मेरा नाम श्वेता के साथ जोड़ा जा रहा है। शुरू में तो मैंने इन बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन अब हद हो गई है। मैं उन्हें 'मॉम' कहता हूं। अब और कुछ भी सफाई देने की जरूरत नहीं है। आखिर ऐसी बेतुकी बातें क्यों बनाई जा रही हैं? अगर लोग नहीं रुके, तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा।

पहले 2 शादी कर चुकीं श्वेता तिवारी

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो श्वेता तिवारी अभी सिंगल हैं। उनकी पहले दो बार शादी हुई थी, लेकिन दोनों बार तलाक हो गया। उनकी पहली शादी 1998 में राजा चौधरी से हुई थी, लेकिन 2007 में उनका तलाक हो गया।

श्वेता की दूसरी शादी 2013 में अभिनव कोहली से हुई थी। हालांकि, यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली। 2019 में उनका तलाक हो गया। श्वेता के दो बच्चे हैं- एक बेटी, पलक तिवारी और एक बेटा, रेयांश कोहली। विशाल अभी सिंगल हैं।

यह भी पढ़ें- 2 करोड़ की फिल्म से 'हारी' 500 करोड़ के बजट वाली Toxic, सिर्फ 1500 स्क्रीन पर रिलीज हुई 'हनुमान अंश' ने बजट से 25 गुना ज्यादा कमाए