
मनोरंजन डेस्क। अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनका वेटरन एक्ट्रेस रेखा के साथ नाम जुड़ता आया है। हालांकि, न तो बिग बी और न ही रेखा ने इस बात को कुबूल किया है। साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
दरअसल, 1999 में भावना सैम्य ने अमिताभ की जिंदगी पर एक किताब ‘अमिताभ बच्चन द लीजेंड’ लिखी थी। इसी सिलसिले में उन्होंने एक्टर ने यह सवाल पूछा था। राइटर ने पूछा था- क्या आपको रेखा के साथ लिंकअप की खबरों से कोई फर्क पड़ता है। उनके अफेयर्स की खबरें आए दिन छाई रहती हैं, ऐसे में वो इन चर्चाओं पर कभी कोई रिएक्शन क्यों नहीं देते।
इस पर एक्टर ने कहा था- अगर कोई मेरे सामने सबूत पेश करता है तो मैं जरूर सफाई दूंगा। लोग यूं ही बातें करते रहते हैं। अगर कोई सबूत के साथ मेरे सामने आते हैं और ये साबित कर देते है कि मैंने किसी के साथ कुछ भी गलत किया। तो मैं अपनी सफाई पेश करुंगा। मेरे सफाई देने या किसी भी तरह का कोई रिएक्शन देने से सिर्फ लोगों के बीच बातें बढ़ेंगी।
ईटाइम्स के मुताबिक, बिग बी ने अपनी बायोग्राफी के दौरान कहा था- जिस महिला के साथ मेरा नाम जोड़ा जाता है, अगर किसी ने उन्हें उनके साथ मुझे देखा है तो वो सबूत पेश करें। जब कोई पुख्ता सबूत के साथ आरोप लगाएगा तो मैं पक्ष रखूंगा वरना इन फिजूल की बातों में मैं वक्त जाया नहीं करना चाहता।
राइटर के साथ इसी इंटरव्यू में उन्होंने रेखा के साथ लिवइन रिलेशनशिप के दावों पर भी बात की थी। अमिताभ ने कहा था- एक नामी मैगजीन में दावा किया गया कि मैं अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रेखा संग अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो गया हूं। जब नामी मैगजीन में ऐसी बातें लिखी जातीं है तो रीडर्स के बीच भ्रम फैल जाता है।
अमिताभ ने पत्नी जया बच्चन के साथ भी सिमी ग्रेवाल के शो पर इस बारे में बात की थी। उन्होंने रेखा के साथ लिंकअप की खबरों पर कहा- मेरे और रेखा के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता था और कुछ भी नहीं।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने फिल्म ‘गुड्डी’, ‘जंजीर’ और ‘अभिमान’ में साथ काम किया था। इन फिल्मों में साथ काम करने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और वो शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के अमिताभ और जया ने कई अन्य फिल्मों में साथ काम किया था। इनमें से एक सिललिसा भी थी।
यह भी पढ़ें- जब पूरे देश में लगे 'अमिताभ जीवित रहें' के नारे! ‘कुली’ के इस हादसे ने ले ली थी जान…आज भी वह सीन फिल्म में शामिल