• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

म्यूजिक की दुनिया में अनुभव सिन्हा की नई शुरुआत, ‘बनारस बीट’ का पहला सिंगल ‘बारिश और तुम’ हुआ रिलीज

गाने के म्यूजिक वीडियो में पुरानी यादों के साथ रोमांस और परवाह करने जैसे भावनाओं को खूबसूरती से साथ लाया गया है। गाने में पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारे और...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 03:09:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 03:15:42 PM (IST)
म्यूजिक की दुनिया में अनुभव सिन्हा की नई शुरुआत, ‘बनारस बीट’ का पहला सिंगल ‘बारिश और तुम’ हुआ रिलीज
बारिश तुम और मैं का एनिमेटेड पोस्‍टर।

HighLights

  1. अनुभव सिन्हा देश के सबसे जाने माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर-राइटर भी हैं।
  2. उन्होंने अपने कई सालों के शानदार करियर में कई कमाल की कहानियां दी हैं।
  3. उनका यह पैशन प्रोजेक्ट लंबे समय से म्यूजिक के लिए उनके प्यार से प्रेरित है।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। अनुभव सिन्हा द्वारा लॉन्च की गई बनारस बीट ने अपने पहले गाने बारिश और तुम को रिलीज़ कर दिया है। इस गाने में इंसानी भावनाओं को खूबसूरती से लिया गया है, साथ ही AI और इंसानी एनिमेशन के मेल के साथ इसकी कहानी को अनोखे विज़ुअल के साथ बनाया गया है।

अनुभव सिन्हा न सिर्फ भारत के सबसे जाने माने फिल्ममेकर हैं बल्कि प्रोड्यूसर-राइटर भी हैं। उन्होंने अपने कई सालों के शानदार करियर में कई कमाल की कहानियां ही नहीं दी है बल्कि वह बॉक्स ऑफिसर पर भी सुपरहिट रही हैं। अपने सिग्नेचर स्टोरी टेलिंग से आगे बढ़ते हुए , अनुभव ने अपने प्रोडक्शन बैनर के तले म्यूजिक लेबल बनारस बीट को लॉन्च कर दिया है।


naidunia_image

बता दें कि उनका यह पैशन प्रोजेक्ट लंबे समय से म्यूजिक के लिए उनके प्यार से प्रेरित है। यह आइडिया उनके मन में कुल 8 साल पहले आया था, लेकिन इसने आकार उनके द्वारा कंपोजर्स और क्रिएटर्स की टीम को साथ लाने के साथ लिया है। फिल्मी ट्रैक से आगे बढ़ते हुए बनारस बीट का मकसद लिस्नर्स को ओरिजिनल, इंडिपेंडेंस कंपोजिशन को पेश करना है।

अपने इस नए कदम के पीछे की सोच और अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा, “एक बहुत दिलचस्प कहावत है कि अगर आप कुछ करना चाहते हैं और उसके लिए कुछ नहीं करते, तो वह एक सपना है, लेकिन अगर आप कुछ करना चाहते हैं और उसके लिए बहुत कुछ करते हैं, तो वह एक अभिलाषा है।

बनारस बीट का आइडिया करीब 7-8 साल पहले मेरे मन में ऑफिस में मेंटेन के दौरान आया था। मुझे म्यूजिक से बहुत प्यार है, इतना कि 3 साल पहले मैंने खुद म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया। बचपन से ही मुझे म्यूजिक का शौक रहा है, मेरे कमरे में हर वक्त म्यूजिक बजता रहता है।”

naidunia_image

ओम शांति ओम के सेट पर मिथुन चक्रवर्ती की वजह से मच गई थी भगदड़, फराह खान ने बताया शाहरुख खान भी हो गए थे कन्फ्यूज

अपने विजन को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बनारस बीट के बैनर तले उसका पहला गाना बारिश और तुम को रिलीज कर दिया है।प्लेटफार्म के लिए यह एक शानदार शुरुआत है, इस गाने को अब्दुल शेख ने अपनी आवाज दी है। गाने के विजुअल में AI के साथ-साथ इंसानी एनीमेशन का भी खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया है।

naidunia_image

गाने के म्यूजिक वीडियो में पुरानी यादों के साथ रोमांस और परवाह करने जैसे भावनाओं को खूबसूरती से साथ लाया गया है। गाने में पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारे और शहर ही चिंता में डूबी जिंदगी को साथ दिखाया गया है। ऐसे में म्यूजिक वीडियो में यह बताया है कि कैसे बारिश की एक साधारण बौछार भी अपनों की यादों को फिर से ताजा कर सकती है।

naidunia_image

अपने नए रिलीज़ के पीछे मौजूद सोच को साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा है

"बारिश में दुनिया थोड़ी धीमी सी लगने लगती है और इसी के साथ यादों, जज़्बातों और उन लोगों के लिए जगह बन जाती है, जो हमारे दिल के बेहद करीब हैं। ‘बारिश और तुम’ प्यार और किसी की कमी को महसूस करने वाली एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जो उस एहसास को बयां करती है जब बारिश बीते हुए पलों को धीरे से वापस आज में ले आती है। बारिश होते ही आपको किसकी याद आती है?

🎵 ‘बारिश और तुम’ — अब रिलीज हो चुका है।

बनारस बीट अपने पहले गाने बारिश और तुम के साथ, म्यूज़िक की दुनिया में दिल को छू लेने वाले, इंडिपेंडेंट ट्रैक देने के वादे के साथ आया है। इस गाने में इंसानी भावनाओं को खूबसूरती से एक साथ लाया गया है। ऐसे में म्यूजिक लवर्स के लिए लेबल का पहला गाना अब बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सुने जाने के लिए उपलब्ध है।