_m.webp)
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की रामायणम् में जटायु का किरदार एक्टर अनुपम खेर निभाने वाले हैं। हालांकि, वह इस किरदार में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने बस इसे अपनी आवाज दी है। इस बात की अनाउंमेंट फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर करते हुए दी।
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर ने खुद इस पोस्टर को शेयर किया। पोस्टर में देखा जा सकता है कि जटाटु AI जनरेटेड है। साथ ही पोस्टर में लिखा है- जटायु, विंग्स ऑफ धर्मा।
वहीं कैप्शन में लिखा था- जब बुराई ने उड़ान भरी, तो हिम्मत ने उसका सामना किया। उन्होंने जीत के लिए नहीं, बल्कि सही काम के लिए लड़ाई लड़ी। जटायु। विंग्स ऑफ धर्मा। रामायण में जटायु के रूप में अनुपम खेर। 8 दिनों में एडवांस बुकिंग शुरू होगी।
इसे देख कर यह कहा जा सकता है कि यगह फिल्म के एक और कैरेक्टर का इंट्रो है।
मेकर्स ने नवरात्रि के पहले दिन एक और पोस्टर शेयर किया था। उसमें रावण का भयानक रूप दिखाया गया। साथ ही भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और मां सीता के किरदार में साई पल्लवी में दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा रवी दूबे भी पोस्टर में नजर आए।
साथ ही कैप्शन लिखा था- नवरात्रि के शुभ अवसर पर, हम एक नए युग के आरंभ का जश्न मनाते हैं। यह राम के युग का आरंभ है। नमित मल्होत्रा की रामायण पार्ट1: 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में, सभी प्रीमियम फॉर्मेट में। दशहरा से एडवांस बुकिंग शुरू होगी।
इसका मतलब है कि रामायणम् वर्ल्डवाइड एक साथ रिलीज होगी। पोस्टर के मुताबिक, अब फिल्म पूरे विश्व में एक साथ ही 5 नवंबर को दिवाली के 3 दिन पहले रिलाज होने वाली है।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर थिएटर्स में आएगा। कहा जा रहा है कि पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज हो सकता है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें- ‘रामायणम्’ के नए पोस्टर्स में दिखी राजा दशरथ और भगवान राम के बीच के भावुक रिश्ते की झलक!