
एंटरटेनमेंट डेस्क। Ramayana New Poster: मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर्स में एक जगह राजा दशरथ राम को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरी तरफ राम को नदी के पानी में अर्थी की राख विसर्जित की गंभीर रस्म निभाते हुए नजर आ रहे हैं । यह पोस्टर्स इस महाकाव्य के दिल में छिपी भावनात्मक सफर की झलक पेश करते हैं।
नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' के मेकर्स ने एक-एक कर के किरदारों और फिल्म की अनोखी दुनिया की झलक को सामने लाकर दर्शकों में बेसब्री का माहौल बनाए रखा है। इतना ही नहीं इस सिलसिले को बनाए रखते हुए मेकर्स ने महाकाव्य के अहम किरदारों के बीच के रिश्तों पर भी ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है।
मेकर्स ने लारा दत्ता के रानी कैकेयी और शीबा चड्ढा के मंथरा के अवतार में पोस्टर्स को शेयर करने के बाद, अब अरुण गोविल के राजा दशरथ और उनके बेटे भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का नया पिता पुत्र के बीच भावनात्मक जुड़ाव दर्शाने वाले पोस्टर्स शेयर कर दिए हैं।
पहले पोस्टर में पिता और पुत्र के बीच के एक बेहद खास पल को दिखाया गया है, जिसमें राजा दशरथ राम को आशीर्वाद दे रहे हैं और राम घुटने टेके उनके सामने मौजूद हैं। यह सीन उनके रिश्ते की गर्माहट को तो दिखाता ही है, साथ ही उस वादे और कर्तव्य के मायने को भी दिखाता है जो उनकी भाग्य को तय करेंगे।
वहीं, बात करें दूसरे पोस्टर की तो उसमें राम को नदी के पानी में खड़े होकर अस्थि विसर्जन की पीड़ा देने वाली रस्म को निभाते हुए दिखाया गया है। हरे-भरे नज़ारों के बीच, यह सीन राम के सफर और इस महाकाव्य के बीच में मौजूद भावनात्मक पलों की एक शांत और बेहद गहराई से महसूस होने वाली झलक पेश करता है।
Ramayana Release Date: मेकर्स ने पोस्टर्स शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा है:
“वादे से बंधा हुआ पिता।
कर्तव्य से बंधा हुआ बैठ।
दोनों में से किसी को नहीं पता था कि यह विदाई उनकी आखिरी विदाई होगी।"
सोशल मीडिया लिंक:
