
मनोरंजन डेस्क। अरबाज खान हाल ही में मुंबई में एक ज्वैलरी ब्रांड के इवेंट में शामिल हुए। वहां, मीडिया से बातचीत के दौरान वह उनसे नाराज हो गए। इसका एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, इवेंट की शुरूआत में एक्टर मीडिया से बातचीत कर रहे थैे। तभी किसी ने उनसे सलमान की ट्रोलर्स पर हालिया टिप्पणी के बारे में पूछा। लेकि, अरबाज इस बात से नाराज हो गए। दोनों के बीच बातचीत असहज हो गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज पहले सावलों के जवाब दे रहे हैं। लेकिन जैसे ही पैपराजी ने उनके भाई सलमान खान के बारे में पूछे जाने पर स्थिति थोड़ी असहज हो गई। अरबाज ने सवाल का जवाब न देते हुए कहा- माफ कीजिए... धन्यवाद, धन्यवाद। साथ ही फोटो खिंचवाने के लिए आगे बढ़ गए। बाद में उन्होंने पैपराजी की ओर मुड़कर पूछा- ज्वेलरी से संबंधित था? आज के कार्यक्रम से रिलेटेड था वो सवाल?
Everything is not okay between Salman Khan and Arbaz Khan. - During the press conference, when the media asked Arbaaz a question related to Salman Khan, Arbaaz left the press conference. - While Sohail and Salman have been seen together at several family gatherings, Arbaaz has not been seen with them. - Arbaaz Khan was also noticeably absent during the Ganesh Chaturthi celebrations. - According to unverified reports, Salman Khan is currently keeping his distance from Arbaaz Khan over alleged issues related to his personal life.
— Aditya (@Warlock_Aditya) October 2, 2026
दरअसल, सलमान ने हाल ही में अपने छोटे भाई सोहेल को सपोर्ट किया था। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स का काफी मजाक बनाया जा रहा था। तभी बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में से एक के दौरान, सलमान ने बॉडी-शेमिंग के मुद्दे को संबोधित किया।
कहा- पहले अपने आप को देखो। ये आप लोग जो कमेंट करते हो ना, जिसके ऊपर, किसी के ऊपर जो भी करते हो, पहले अपनी शकल देख लो, अपना जिस्म देख लो, उसके बाद करना ये। अपने मां बाप को देख लो पहले, उनकी सेहत देख लो, फिर बात करना। एक समझ में आता क्या आपका वजन कम हुआ है या बढ़ गया है, हम समझते हैं, लेकिन मजाक उड़ाना सोहेल के ऊपर, वरुण के ऊपर, हर एक के ऊपर। आप लोग जो किसी के बारे में, किसी भी चीज के बारे में कमेंट्स कर देते हैं। ऐसा करने से पहले अपने चेहरे और शरीर पर अच्छी तरह नजर डाल लें। पहले अपने माता-पिता और उनके स्वास्थ्य को देखें, फिर बोलें।
यह भी पढ़ें- ‘हर तरफ से मुझे धोया जा रहा था’, जब सलमान खान ने बताया- कैसे ‘दस का दम’ ने बदली उनकी इमेज