
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने फिल्म रामायणम् के गाने ‘राम सिया राम’ को रिकॉर्ड करते वक्त करीब 200 टेक्स लिए थे। इस बात का खुलासा फिल्म से जुड़े किसी करीबी सोर्स ने किया है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के हवाले से पिंकविला की रिपोर्ट में लिखा गया- अरिजीत सिंह जय जय राम की रिकॉर्डिंग के दौरान पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे हुए थे। इस वजह से उन्हें लगभग 200 टेक लगे। हर टेक के साथ वे भावना को और गहराई से समझने की कोशिश करते रहे। उस भावना में इतने खो गए थे कि वे चाहते ही नहीं थे कि यह गाना खत्म हो। उन्होंने तकनीकी पहलुओं के बारे में सोचना बंद कर दिया। उन्होंने गाने को पूरी तरह इंज्वाय किया है।
रामायणम् के नए गाने जय जय राम में भगवान राम और मां सीता की शादी दिखाई गई है। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि यह जोड़ा अयोध्या में एक रथ पर सवार होकर जा रहा है और वहां के लोग उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसा रहे हैं।
इसे अरिजीत सिंह औरल श्रेया घोषाल ने गाया है। एआर रहमान कंपोजर है। वहीं, कुमार विश्वास इसके लिरिक्स राइटर हैं।
गाने के साथ गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया। इस पोस्टर में भी रणबीर कपूर और साई पल्लवी एक साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में भगवान राम के वनवास की तस्वीर दिखाई गई है। इसमें वे सीता माता के बाल में फूल लगा रहे हैं।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर थिएटर्स में आएगा। कहा जा रहा है कि पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज हो सकता है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।
लेकिन सबसे चौकाने वाली बात यह है कि फिल्म भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले रिलीज होगी रामायणम्, भारत में उसके 3 दिन बाद… 'गॉडजिला माइनस जीरो' से मेगा क्लैश