
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायणम् भारत में रिलीज होने से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद सोनी पिक्चर्स ऑस्ट्रेलिया ने एक्स हैंडल के जरिए दी है। पहले प्रोडक्शन कंपनी ने ऑस्ट्रेलियन ऑडियंस के लिए ट्रेलर शेयर किया। फिर कैप्शन में लिखा- एक ऐसी एपिक कहानी जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। रामायणम् 5 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के थिएटर्स में आ रही है।
दरअसल, इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म का फेसऑफ 'गॉडजिला माइनस जीरो' से हो रहा है। यह 6 नवंबर को रिलीज होगी। इसी वजह से मेकर्स ने इसे ऑस्ट्रेलिया में एक दिन पहले रिलीज करने का फैसला किया।
An epic journey unlike anything seen before.
Watch the official trailer for #Ramayana, coming to Australian cinemas November 5. pic.twitter.com/uB4KPR4y2r
— Sony Pictures AUS (@SonyPicturesAUS) September 9, 2026
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें, तो नई रिलीज डेट से 'रामायणम्' को फायदा हो सकता है। इससे मेकर्स को इसे 6 नवंबर को 'गॉडजिला माइनस जीरो' के आने से पहले ही सिनेमाघरों में अपनी पारी शुरू करने का मौका मिल जाएगा। इसके अलावा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा समय तक चलने का मौका भी मिलेगा।
दरअसल, भारत में यह फिल्म 8 नवंबर को दिवाली के दिन रिलीज होने वाली है। पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने यह बताया था कि इसे ओवरसीज 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। लेकिन फिल्म को फिर से प्रीपोन्ड कर दिया गया है।
प्रोड्यीसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक- इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन शुक्रवार के हिसाब से काम करता है। इसलिए यह पहले रिलीज हो रही है।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर थिएटर्स में आएगा। कहा जा रहा है कि पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज हो सकता है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।
जहां 'रामायणम्' को एक ग्लोबल फिल्मी इवेंट के तौर पर तैयार किया जा रहा है, वहीं 'गॉडजिला माइनस जीरो' ऑस्कर जीतने वाली 'गॉडजिला माइनस वन' का सीक्वल है। इस फिल्म ने ऑस्कर भी जीता था। यह सीक्वल 3 नवंबर को जापान में रिलीज होगी। इसके तीन दिन बाद इसे इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज किया जाएगा।