
मनोरंजन डेस्क, मध्यप्रदेश। फिल्म अशोका (2001) का गाना 'रात का नशा अभी...' मध्यप्रेदश के भेड़ाघाट में शूट हुआ था। आज भी जब हम इस गाने के सुनते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में वहीं सफेद चट्टानें सामने आती है। लेकिन, क्या आपको पता है कि इसकी मेकिंग की स्टोरी इतनी ही इंटरेस्टिंग और क्रिएटिव है।
कहा जाता है कि फिल्म के डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं- कई लोगों का सवाल होगा की हमने शूटिंग के लिए भेड़ाघाट को ही क्यों चुना। मैं बताना चाहता हूं कि मैं फिल्म को नेचुरल लाइट और खूबसूरत लैंडस्केप के इस्तेमाल के साथ रोमांटिक और थोड़ा रहस्यमयी बनाना चाहता था। तो मैंने तुरंत जबलपुर के भेड़ाघाट का रुख किया। नर्मदा नदी के पानी में चमकती संगमरमर की चट्टानें और पानी का शांत बहाव इस गाने के मूनलाइट वाले थीम के लिए बिल्कुल परफेक्ट था।
संतोष ने बताया था- मैं गाने में भारी या नकली आर्टिफिशल लाइट का इस्तेमाल नहीं करना चाहता था। इसके बजाय मैंने लाइट और शैडो (धूप-छांव और पानी की रिफ्लेक्शन) का इस्तेमाल किया। रात का माहौल दिखाने के लिए दिन में और ढलते सूरज के समय कैमरे में खास फिल्टर्स का इस्तेमाल करके शूटिंग की गई, जिससे संगमरमर की सफेद चट्टानें पानी में चांदी की तरह चमकती हुई दिखें।
करीना कपूर खान ने भी कई मीडिया शो और इंटरव्यू में इस गाने की शूटिंग के अपने अनुभव शेयर किया है। उन्होंने कहा था- गाने का एक बड़ा हिस्सा छोटी लकड़ी की नावों (Boats) और नर्मदा के बीच बनी छोटी-छोटी संगमरमर की चट्टानों पर शूट होना था। लेकिन, पानी का बहाव और नावों का हिलना बहुत ज्यादा था। भारी कॉस्ट्यूम, भारी गहनों और गीले कपड़ों के साथ नाव पर डांस स्टेप्स करना और बैलेंस बनाना बहुत खतरनाक और मुश्किल था।
करीना ने बताया था कि शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार डर लगता था कि कहीं संतुलन बिगड़ा तो वे सीधे गहरे पानी में न गिर जाएं। लेकिन संतोष सिवन के विजन पर भरोसा करके उन्होंने यह आइकॉनिक परफॉर्मेंस दी।
म्यूजिक कम्पोजर अनु मलिक ने कई रियलिटी शोज में इस गाने की मेकिंग की स्टोरी को शेयर किया है। उन्होंने बताया था- मैं इस गाने के लिए एक ऐसी आवाज चाहता था जो बेहद मदहोश कर देने वाली और अलग हो। इसलिए मैंने कई बॉलीवुड फीमेल सिंगर्स के बजाय दक्षिण भारत की दिग्गज प्लेबैक सिंगर केएस चित्रा को चुना। चित्रा जी की आवाज का टेक्सचर और गुलजार साहब के जादुई बोल जब भेड़ाघाट की वादियों में करीना कपूर के एक्सप्रेशन्स के साथ मिले, तो इसने इतिहास रच दिया।
फिल्म अशोका साल 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें करीना के साथ शाहरुख खान भी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को संतोष सिवन ने डायरेक्ट किया है। वही, इसे शाहरुख खान और जूही चावला के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया। फिल्म को 12-13 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं, इसने 11.54 कोरड़ का नेट कलेक्शन किया। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 22 से 28 करोड़ के बीच था।
यह भी पढ़ें- ‘अपनी ओल्ड ऐज को स्क्रीन पर जीना चाहता हूं’: संजीव कुमार को था अपनी मौत का अंदाजा, परिवार पर कोई रहस्यमयी श्राप?