• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

फिल्म में रेखा के साथ किया था किसिंग सीन, अब 45 साल बाद दी सफाई, कहा- आजकल बड़े पर्दे में बहुत कुछ दिखाते हैं

1979 में रिलीज हुई फिल्म 'दो शिकारी' में दिग्गज अभिनेत्री रेखा के साथ किसिंग सीन को लेकर विवादों में रहे मशहूर अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने आखिरकार 45 स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 03:54:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 03:54:25 PM (IST)
फिल्म में रेखा के साथ किया था किसिंग सीन, अब 45 साल बाद दी सफाई, कहा- आजकल बड़े पर्दे में बहुत कुछ दिखाते हैं
फिल्म 'दो शिकारी' में रेखा के साथ किसिंग सीन विवाद पर दशकों बाद खुलकर बोले बिस्वजीत चटर्जी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 45 साल पुराने किसिंग सीन पर बिस्वजीत का बयान
  2. कहा- आजकल स्क्रीन पर किसिंग बड़ी बात नहीं
  3. रेखा के साथ आज भी बिस्वजीत का प्रोफेशनल रिश्ता

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्टर बिस्वजीत चटर्जी और रेखा का किसिंग सीन हमेशा से चर्चा में रहा है। 1979 में आई फिल्म दो शिकारी में रेखा साथ उनका यह सीन काफी वायरल हो गया था। अब इस फिल्म के कई साल बाद एक्टर ने पूरे मामले में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह बहुत बड़ी बात नहीं है। आज कल फिल्मों में इससे कई ज्यादा दिखाया जाता है।

ANI से बातचीत में बिस्वजीत ने कहा- आज के दौर में इसका कोई मतलब नहीं रह गया है। आजकल स्क्रीन पर किसिंग कोई बड़ी बात नहीं है। फिल्मों में आजकल बेडरूम सीन देखकर मुझे हैरानी होती है।

दरअसल, 90 के दशक में दो शिकारी को एक बोल्ड फिल्म के तौर पर देखा जाता था। इसमें रेखा और बिस्वजीत के अलावा, अमजद खान और विनोद खन्ना भी नजर आए थे।

उन्होंने कहा- मैं तो बस सीखना चाहता हूं

इसी इंटरव्यू में बिस्वजीत से यह भी पूछा गया कि क्या उस वायरल सीन को लेकर हुई चर्चा के बाद वे कभी दोबारा रेखा से मिले। एक्टर ने इस पर कहा- हम दोबारा मिले और हमारा प्रोफेशनल रिश्ता बना रहा। बाद में रेखा ने एक ऐसी फिल्म में काम किया जिसे मैंने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। मैंने उनसे बात की। उन्होंने मेरी फिल्म में काम किया। विवाद तो सिनेमा और उसके इतिहास का हिस्सा बने ही रहेंगे। यह होने चाहिए। इस पर बात होनी चाहिए। यह जरूरी है। समय के साथ ये बातें चलती रहती हैं।


आज भी थिएटर में कुछ फिल्में देखना पसंद करते हैं एक्टर

बिस्वजीत ने सिनेमा के लिए अपने लगातार बने हुए प्यार के बारे में भी बात की। इंडस्ट्री में दशकों बिताने के बाद भी, उन्होंने कहा कि उन्हें थिएटर में फिल्में देखना पसंद है। वे नई रिलीज के साथ अपडेट रहने की कोशिश करते हैं। उन्होंने थिएटर में 'एनिमल', 'कल्कि 2898 AD', 'RRR' और 'बाहुबली' जैसी फिल्में देखी हैं।

उन्होंने कहा- मेरा बस एक ही जुनून है, फिल्में देखना और उन्हें थिएटर में देखना। 'एनिमल', 'कल्कि 2898 AD', 'RRR' और 'बाहुबली'...फिल्म चाहे कोई भी हो, हम उसे थिएटर में ही देखता हूं।

यह भी पढ़ें- जिसे मां कहते थे, उसी के साथ डेटिंग की खबरें! श्वेता तिवारी-विशाल आदित्य का नाम फिर जुड़ा