• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

2026 में सनी देओल की 2 फिल्में... एक सुपरहिट तो दूसरी फ्लॉप! समझें 'बॉर्डर 2' और 'बंटवारा 1947' का पूरा गणित

2026 में सनी देओल की दो बड़ी फिल्में 'बॉर्डर 2' और 'बंटवारा 1947' रिलीज हुईं। लेकिन दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिला ह...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 06:01:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 06:01:57 PM (IST)
2026 में सनी देओल की 2 फिल्में... एक सुपरहिट तो दूसरी फ्लॉप! समझें 'बॉर्डर 2' और 'बंटवारा 1947' का पूरा गणित
साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने सनी देओल की देशभक्ति और पीरियड ड्रामा फिल्में। (फािल फोटो)

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 सनी देओल के लिए उताड़-चढ़ाव से भरा रहा। इस साल उनकी अब तक 2 फिल्में रिलीज हुई है। एक है बॉर्डर 2 और दूसरी बंटवारा 1947। बंटवारा 6 दिन पहले 14 अगस्त को रिलीज हुई। लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फिल्म बॉर्डर 2 से कई गुणा ज्यादा पीछे चल रही है। जहां, बॉर्डर 2 ने रिलीज के 6 दिन के अंदर भारत में 212 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, बंटराना अब तक इससे 6 गुणा पीछे चल रही है। इसने भारत में 32.67 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।

ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, फिस्म ने रिलीज के 6ठें दिन 6,475 शोज क साथ सिर्फ 1.40 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। इसकी ऑक्यूपेंसी 9% ही रही।

दोनों फिल्मों का 6 दिन का डे-वाइज कलेक्शन… (सोर्स- सैकनिल्क)

बॉर्डर 2 ने रिलीज के पहले दिन दमदार ओपनिंग की थी। पहले ही दिन फिल्म ने 30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। अब डे-वाइज कलेक्शन देखें-

  • Day 1- 36.00 करोड़
  • Day 2- 43.80 करोड़
  • Day 3- 65.40 करोड़
  • Day 4- 70.80 करोड़
  • Day 5- 23.80 करोड़
  • Day 6- 15.47 करोड़

वहीं, दूसरी तरफ बंटवारा 1947 ने पहले दिन सिर्फ 5.7 करोड़ कमाए। अब डे-वाइज कलेक्शन देखें-

  • Day 1- 5.75 करोड़
  • Day 2- 13.50 करोड़
  • Day 3- 7.25 करोड़
  • Day 4- 2.00 करोड़
  • Day 5- 2.25 करोड़
  • Day 6- 1.40 करोड़

आवारापन 2 का हाल

वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने वर्ल्डवाइड 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी पिछली फिल्म लगभग 19 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। छठे दिन, वर्किंग डे होने के बावजूद फ़िल्म ने 6.75 करोड़ की कमाई की। इसके लगभग 11,000 शो हुए और ऑक्यूपेंसी 16% रही।


14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म

फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई। इसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। जबकि इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। सनी देओल के अवाला फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी नजर आएंगे।

यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें सनी और आमिर खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लगान के सेट पर टोस्ट बनाती थीं आमिर की एक्स वाइफ किरण राव…कहा था- एक्टर्स को खाना देना, मेकअप रूम लेकर जाना मेरा काम था