• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिख रहा बिहार का छठ, होली-दिवाली से आगे…बदल रहा है फिल्मों का ‘फेस्टिवल कनेक्शन’

हिंदी सिनेमा का रुख अब शहरी कहानियों से हटकर छोटे शहरों और पूर्वांचल की लोक-संस्कृति की ओर हो रहा है। सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द व्वान' जैसी आगामी फिल्मों में छठ पूजा और देसी परंपराओं की खास झलक देखने को मिल रही है।

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 11:33:56 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 11:33:56 AM (IST)
बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिख रहा बिहार का छठ, होली-दिवाली से आगे…बदल रहा है फिल्मों का ‘फेस्टिवल कनेक्शन’
अब बॉलीवुड फिल्मों में नजर आती भारतीय लोक-संस्कृति, पूजा और पारंपरिक घाटों की झलक। (AI जनरेटेड)

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में त्योहारों का फिल्मों से रिश्ता कोई नया नहीं है। कभी करवा चौथ फिल्मों की कहानी का हिस्सा बना, तो कभी होली और दिवाली ने पर्दे पर रोमांस और परिवार की कहानी को रंग दिया। लेकिन अब हिंदी सिनेमा का कैमरा देश के उन त्योहारों और परंपराओं की ओर भी घूम रहा है, जो लंबे समय तक फिल्मों में सिर्फ छोटे-छोटे दृश्यों तक सीमित रहे।

इसी कड़ी में बिहार की लोक-संस्कृति और छठ पूजा से जुड़े दृश्य भी बड़े बजट की फिल्मों में नजर आने लगे हैं। हाल की फिल्मों के सेट और प्रमोशनल झलकियां संकेत देती हैं कि मेकर्स अब सिर्फ मुंबई की शहरी दुनिया नहीं, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों की जड़ों को भी अपनी कहानियों का हिस्सा बना रहे हैं।


‘ये प्रेम मोल लिया’ में दिखा घाट और पूजा का माहौल

Ye Prem Mol Liya में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का डायरेक्शन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। इसे राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद सामने आई तस्वीरों में आयुष्मान और शरवरी को इंडियन अटायर में घाट जैसे माहौल में देखा गया। सेट की इन तस्वीरों ने फिल्म के देसी और पारिवारिक टोन की ओर इशारा किया है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को थिएटर्स में आने वाली है। यानी बड़जात्या की फिल्मों में जिस तरह परिवार, रिश्ते और भारतीय परंपराएं अहम रहती हैं, इस बार भी कहानी में भारतीय संस्कृति की ऐसी ही झलक देखने को मिल सकती है।

‘द व्वान- द फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ में पूजा, जंगल और लोककथा का कनेक्शन

दूसरी ओर ‘द व्वान- द फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ बिल्कुल अलग दुनिया लेकर आ रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर यह फिल्म लोककथा, रहस्य, जंगल और सुपरनेचुरल एलिमेंट्स को जोड़ती है।

हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज हुआ है। इसमें तमन्ना का किरदार पूजा करता हुआ दिखाई देता है। फिल्म की कहानी एक ऐसे रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लेकर स्थानीय मान्यताएं और एक प्राचीन शक्ति जुड़ी हुई है। फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

हालांकि टीजर में दिख रही पूजा को अभी आधिकारिक तौर पर छठ पूजा नहीं बताया गया है, लेकिन फिल्म का लोक-संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं से जुड़ा संसार जरूर इसे खास बनाता है।

आखिर छठ और लोक-संस्कृति पर बॉलीवुड की नजर क्यों?

छठ सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ा यह पर्व लोकगीतों, घाटों, प्रसाद, पारिवारिक परंपराओं और सामूहिक आस्था का हिस्सा है। शायद यही वजह है कि फिल्ममेकर्स के लिए यह सिर्फ एक पूजा का दृश्य नहीं, बल्कि कहानी को जमीन और पहचान देने वाला विज्युअल वर्ल्ड भी बन सकता है।

एक तरफ घाट पर डूबते सूरज को अर्घ्य देता परिवार, दूसरी तरफ लोकगीत और पारंपरिक परिधान—बड़े पर्दे पर ये दृश्य कहानी को सिर्फ खूबसूरत नहीं बनाते, बल्कि उसके किरदारों की जड़ों के बारे में भी बताते हैं।

यह भी पढ़ें- KGF चैप्टर 2 VS टॉक्सिक: 110 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद भी नहीं टूट पाया 4 साल पुराना रिकॉर्ड…खुद की फिल्म से ही पीछे रह गए यश

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।