• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

KGF चैप्टर 2 VS टॉक्सिक: 110 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद भी नहीं टूट पाया 4 साल पुराना रिकॉर्ड…खुद की फिल्म से ही पीछे रह गए यश

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन 100 करोड़ से अधिक की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की है, लेकिन यह यश की ही सुपरहिट फिल्म 'K.G.F: Chapter 2' के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई।

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 02:15:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 02:15:04 PM (IST)
KGF चैप्टर 2 VS टॉक्सिक: 110 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद भी नहीं टूट पाया 4 साल पुराना रिकॉर्ड…खुद की फिल्म से ही पीछे रह गए यश
सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार यश की मेगा-बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक'। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 'टॉक्सिक' ने रिलीज के पहले ही दिन 101.10 करोड़ कमाए है
  2. इसके बाद भी 'टॉक्सिक' यश की 'KGF चैप्टर 2' से पीछे ही रही
  3. फिल्म ने हिंदी भाषा में पहले दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई। सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 101.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ है। वहीं, वर्लवाइड फिल्म ने करीब 140 करोड़ कमाए। हालांकि, यह अब भी KGF चैप्टर 2 के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे नहीं छेड़ पाई हैं। इस फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 116 करोड़ की कमाई की थी।

हिंदी भाषा में भी टॉक्सिक KGF चैप्टर 2 से पीछे

हिंदी भाषा में पहले दिन ही यश की इस फिल्म ने 55 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, KGF चैप्टर 2 की बात करें तो फर्स्ट डेल इसने हिंदी भाषा में 61 करोड़ कमाए थे।

दोनों ही फिल्में पैन इंडिया है। इसका मतलब इन्हें 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है।

क्या टॉक्सिक पीछे रह जाएगी…

KGF चैप्टर 2 का लाइफटाइम ग्लोबल कलेक्शन 1,215 करोड़ था। वहीं, 'टॉक्सिक' को बनाने में लगभग 200 करोड़ का मेगा बजट लगा है (जो KGF 2 के 100 करोड़ के बजट से 2 गुना ज्यादा है), इसलिए इसे सुपरहिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेलनी होगी। ओपनिंग डे पर पीछे रहने के बावजूद, अगर फिल्म को ऑडियंस का 'वर्ड ऑफ माउथ' (Word of mouth) मिलता है, तो यह अगले तीन-चार हफ्तों की कमाई के दम पर KGF 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को टक्कर दे सकती है।


एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं-

कई एक्स पर्ट्स ने भी इस मामले में अपनी राय दी हैं। ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी के मुताबिक, फिल्म ने मास सेंटर्स (खासकर कर्नाटक) में गजब का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में यह 'KGF 2' की ओपनिंग को पार कर ऐतिहासिक शुरुआत कर सकती है। लेकिन बजट की रिकवरी के लिए पहले वीकेंड का जबरदस्त होना बहुत जरूरी है।

तरण आदर्श ने एक्स हैंडल पर लिखा था- KGF 2 की ऐतिहासिक सफलता के चार साल बाद यश 'टॉक्सिक' के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं... और एडवांस बुकिंग का रिस्पॉन्स फेनोमिनल रहा है।

वहीं, इंडिपेंडेंट ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने कहा- अगर यश की 'टॉक्सिक' रिलीज के बाद सॉलिड वर्ड-ऑफ-माउथ हासिल कर लेती है, तो इस फिल्म में नॉर्थ और साउथ दोनों मार्केट्स में बॉक्स ऑफिस के पिछले सभी बेंचमार्क्स को पार करने का पूरा पोटेंशियल है।

फीमेल डायरेक्टर ने डायरेक्शन किया

टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को KVN प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट 200 करोड़ है। यश के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर नजर आएं। टॉक्सिक को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में शूट किया गया है।

वहीं, इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम में डब करके रिलीज किया गया। खास बात यह है कि हॉलीवुड के एक्शन कोरियोग्राफर जेजे पेरी भी इस फिल्म से जुड़े हैं। उन्होंने प्लैनेट ऑफ द एप्स, आयरन मैन और जॉन विक चैप्टर 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें- पिता ने बचपन में ही छोड़ा, परिवार चलाने के लिए फिल्मों में आईं…आज दुनिया की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में शुमार हैं रेखा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।