• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

Weekend Box Office Report: 37वें दिन भी 'हनुमान अंश' आगे, 'मिर्जापुर' 200 करोड़ के करीब; फ्लॉप होने की कगार पर है 'हैवान'?

इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां 2 करोड़ के बजट वाली 'हनुमान अंश' 192 करोड़ पार कर नए कीर्तिम...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 12:45:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 12:45:37 PM (IST)
Weekend Box Office Report: 37वें दिन भी 'हनुमान अंश' आगे, 'मिर्जापुर' 200 करोड़ के करीब; फ्लॉप होने की कगार पर है 'हैवान'?
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार प्रदर्शन, संघर्ष कर रही अक्षय कुमार की 'हैवान'। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2 करोड़ के छोटे बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने कमाए 192.13 करोड़
  2. 'मिर्जापुर: द मूवी' का कुल नेट कलेक्शन 172.73 करोड़ रूपए पहुंच गया है
  3. अक्षय कुमार- सैफ की हैवान को 130 करोड़ के बजट में बनाया गया था

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। इस वीक बॉक्सऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में चल रही हैं- मिर्जापुर: द मूवी, हैवान और हनुमान अंश। जहां मिर्जापुर और हनुमान अंश हर दिन नए आंकड़े हासिल कर रही है। वहीं, अक्षय कुमार की हैवान बॉक्सऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। आइए एक- एक कर जानते हैं इन फिल्मों का हाल…

हनुमान अंश- वर्ड ऑफ माउथ या चमतकार!

फिल्म हनुमान अंश थुिएटर्स में सबसे पहले रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 6ठें शनिवार (डे 37) को फिल्म ने 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में इसका नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 227 करोड़ है।


इसी के साथ फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी भी शुक्रवार के 38% से बढ़कर शनिवार को 52% हो गई। शुक्रवार (डे 36) को फिल्म ने 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

हनुमान अंश 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई। पहले दिन यह फिल्म 10 लाख का ही कलेक्शन कर पाई थी। शुरुआत इतनी धीमी थी कि पहले 2 हफ्तों में फिल्म ने सिर्फ 80 से 90 लाख का ही कलेक्शन किया। इसे 2 करोड़ के बजट में बनाया गया था। लेकिन धीरे-धीरे अच्छे रिएक्शन और वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई।

यह भी पढ़ें- स्टीव जॉब्स की वजह से हनुमान अंश बनी, 21 साल की प्रोड्यूसर ने किया खुलासा, कहा- उन पर नीम करौली बाबा का असर था

मिर्जापुर द मूवी- दूसरे वीक भी दबरदस्त कमाई

रिलीज के दूसरे शनिवार भी फिल्म का कलेक्शन जारी रहा। 9वें दिन फिल्म ने 13. 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में इसका नेट कलेक्शन 172.73 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 205.90 करोड़ है।

8वें दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ का केलक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29% से बढ़कर 37% रही।

बाकी दिम के कलेक्शन इस प्रकार है-

  • डे 2- 32 करोड़
  • डे 3- 36 करोड़
  • डे 4- 16 करोड़
  • डे 5- 15 करोड़
  • डे 6- 12.55 करोड़
  • डे 7- 10.7 करोड़

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में 'घूम-घूम' गाना नहीं, धुरंधर के इस गाने जैसा चाहते थे रवि किशन, लेकिन इस कारण नहीं बन पाई बात

हैवान- क्या अक्षय कुमार की एक और फिल्म फ्लॉप होगी

हैवान 11 सितंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया था। सुबह के शो में 5% ऑक्यूपेंसी, दोपहर और शाम के शो में 12% ऑक्यूपेंसी और रात के शो में 18% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी रही।

वहीं दूसरे दिन फिल्म सिर्फ 2.50 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। इसी के साथ फिल्म का नेट केलक्शन 5.5 करोड़ पहुंच चुका है।

हैवान में अत्रय और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। यह दोनों की 17 साल बाद एक साथ दूसरी फिल्म है। इसके पहले दोनों ने एक साथ टशन में काम किया था। इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसके प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण (KVN Productions) और शैलजा देसाई फेन (Thespian Films) हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट 130 करोड़ है।

यह भी पढ़ें- Haiwaan First Look: इंटेंस लुक में दिखे अक्षय कुमार-सैफ अली खान, मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर कहा- हैवानियत अब नहीं रुकेगी