
मनोरंजन डेस्क। फिल्म कल्कि 2898 AD में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। डायरेक्टर ने बताया है कि सीक्वल में कोई नया एक्टर नहीं होगा। उनके इस बयान से यह सवाल उठ गया है कि अगर फिल्म में दीपिका के निभाए किरदार 'सुमति' का क्या होगा।
एक इंटरव्यू में जब अश्विन से पूछा गया कि क्या पहले से ही बड़ी कास्ट में कुछ नए कलाकार शामिल होंगे। फिल्ममेकर ने बताया- कोई नया कलाकार शामिल नहीं होगा। हम उसी कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं जिसे हमने शुरू किया था, और इसमें पहले से ही बहुत सारे किरदार हैं।
इससे लोग यह कयास लगा रहे हैं कि मेकर्स और दीपिका के बीच सब कुछ क्लीयर हो चुका है। इस वजह से दीपिका अपने किरदार में दोबारा दिखाई देंगी।
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के वक्त संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट साइन की थी। उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर ली थी। हालांकि, बेटी दुआ के जन्म के बाद उन्हें कुछ समय के लिए शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा। इसके बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू करते वक्त मेकर्स के सामने कुछ शर्तें रखीं। जैसे-
मेकर्स को उनकी यह डिमांड रास नहीं आई। नतीजतन, उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया। फिर कुछ समय बाद संदीप ने दीपिका पर फिल्म की कहानी लीक करने का आरोप लगाया था। इस पर एक्ट्रेस का कहना था कि मेरी मांग प्रोफेशनल है और स्क्रिप्ट लीक की बातें बेबुनियाद हैं।
'स्पिरिट' से अलग होने के बाद दीपिका 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल से भी अलग हो गईं। इस बारे में फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने एक बयान जारी किया था। बयान में लिखा था- बहुत सोच-विचार करने बाद हमने अलग होने का फैसला लिया। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद हम पार्टनरशिप नहीं कर पाए। कल्कि जैसी फिल्म यह डिजर्व करती है कि इसमें काम करने वाले एक्टर्स पूरी तरह कमिटेड हों। खैर, हम उन्हें फ्यूचर के लिए बधाई देते हैं।
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान के साथ 'किंग' में नजर आएंगी। वहीं, उन्हें अल्लू अरेजुन के साथ उनकी एटली की अगली फिल्म राका में भी देखा जाएगा।