• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

तीन बच्चों’ की मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण! रणवीर ने कही था- क्यूट बेबी दे दो…दूसरी बेटी के बाद पुराना इंटरव्यू वायरल

19 सितंबर 2026 को दूसरी बेटी के जन्म के बाद बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में हैं। इस खुशखबरी के बीच दीपिका का 2013 का ए...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 05:43:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 05:43:52 PM (IST)
तीन बच्चों’ की मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण! रणवीर ने कही था- क्यूट बेबी दे दो…दूसरी बेटी के बाद पुराना इंटरव्यू वायरल
दूसरी बेटी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का पुराना इंटरव्यू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 19 सितंबर 2026 को रणवीर और दीपिका दूसरी बार पेरेंट्स बनें
  2. रणवीर सिंह ने कहा था कि युन्हें दीपिका जैसी ही बेबी चाहिए
  3. 2018 में शादी के बाद दीपिका ने पहली बेटी 'दुआ' को जन्म दिया

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर बेबी गर्ल के पेरेंट्स बनें। कपल ने 19 सितंबर को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बेटी के जन्म की जानकारी दी। पोस्ट में बच्ची के पैरों के निशान वाला सिंपल कार्ड नजर आया।

दीपिका और रणवीर पहले से बेटी दुआ के माता-पिता हैं, जिसका जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। दूसरी बार माता-पिता बनने से पहले भी दोनों कई मौकों पर अपने परिवार और बच्चों को लेकर अपनी इच्छाओं के में बात कर चुके हैं।बारे


दीपिका ने कभी देखा था ‘तीन बच्चों’ का सपना

साल 2013 में राजीव मसंद के साथ एक राउंडटेबल बातचीत में दीपिका से पूछा गया था कि अगर वह एक्ट्रेस नहीं होतीं तो क्या करतीं। इस पर उन्होंने कहा था कि वह बच्चों और एक खुशहाल परिवार के साथ जिंदगी के बारे में सोचती हैं। उन्होंने कहा था कि वह चाहेंगी कि उनके आसपास तीन छोटे बच्चे हों और वह काम के साथ-साथ उन्हें अपने शूट पर भी ले जा सकें।

रणवीर बोले थे- ‘ऐसी ही क्यूट बेबी दे दो’

शादी के कुछ साल बाद रणवीर सिंह ने भी बच्चों को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी। 2021 में अपने टीवी शो ‘द बिग पिक्चर’ के दौरान उन्होंने दीपिका की बचपन की तस्वीरों का जिक्र करते हुए मजाक में कहा था कि वह उनकी बेबी फोटोज देखते रहते हैं।

रणवीर ने कहा था कि दीपिका बचपन में बेहद क्यूट थीं। वह उनसे कहते हैं कि “ऐसी ही एक बेबी दे दो, मेरी लाइफ सेट हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि आने वाले कुछ सालों में उनके बच्चे हो सकते हैं।

बच्चों को लेकर फैसला दीपिका की पसंद से

शादी के बाद एक इंटरव्यू में रणवीर से परिवार बढ़ाने को लेकर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ उनका फैसला नहीं है और वह इस मामले में दीपिका को निर्णय लेने की ज्यादा आजादी देते हैं। बाद में 2025 में Marie Claire से बातचीत में दीपिका ने भी बताया था कि रणवीर ने उनसे कहा था कि बच्चा करना दोनों का फैसला है, लेकिन आखिरकार गर्भावस्था से गुजरने वाला शरीर उनका है। इसलिए जब भी वह खुद को तैयार महसूस करें, तभी यह फैसला लेना चाहिए।

बच्चों में ये संस्कार चाहती थीं दीपिका

2024 में Vogue Singapore को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि वह और रणवीर बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। अपना परिवार शुरू करने के दिन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपनी परवरिश का जिक्र करते हुए कहा था कि उनका परिवार उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद करता है। फिल्म इंडस्ट्री में नाम और पैसा मिलने के बावजूद घर पर उन्हें सबसे पहले एक बेटी और बहन के रूप में देखा जाता है।

2018 में हुई थी दोनों की शादी

दीपिका और रणवीर की मुलाकात और करीबियां ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के दौरान बढ़ीं। दोनों ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। सितंबर 2024 में दोनों पहली बार बेटी दुआ के माता-पिता बने और अब 19 सितंबर 2026 को दूसरी बेटी के जन्म के साथ उनका परिवार चार से बढ़कर पांच सदस्यों का हो गया है।

यह भी पढ़ें- दूसरी बार पेरेंट्स बनें रणवीर- दीपिका: बेबी गर्ल को जन्म दिया… ब्लैक एंड व्हाइट फुटप्रिंट शेयर कर दी खुशखबरी