
मनोरंजन डेस्क। साउथ प्रोड्यूसर दिल राजू रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच कंफ्यूज है। रामायणम् के एक इवेंट में उन्होंने गलती से रणबीर कपूर को रणवीर सिंह कह दिया। हालांकि, उन्होंने तुरंत अपनी गलती को सुधार लिया और माफी मांगी। रणबीर भी इस बात पर हंसने लगे।
दरअसल, सोमवार शाम रामायणम् का प्री-रिलीज इवेंट हैदराबाद में रखा गया। इस इवेंट में फिल्म की सभी कास्ट, मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हुए थे। दिल राजू साउथ बेल्ट में रामायणम् के डिस्ट्रीब्यूटर है।
इसी इवेंट के दौरान दिल राजू रणबीर कपूर की तारीफ कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने गलती से रणबीर की जगह रणवीर का नाम ले लिया। उन्होंने कहा, ‘सबसे बेहतरीन हीरो में से एक रणवीर सिंह हैं’। लेकिन फिर उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, वे एक पल के लिए रुके और खुद को सुधारा। उन्होंने आगे कहा- रणबीर कपूर गारू, माफ करना। अपनी इस गलती पर हंस पड़े।
इसका एक वीडियो भी सेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रणबीर को रिएक्शन भी कैद हुआ था। वे इस गलती पर मुस्कुराते और हंसते हुए दिखाई दिए।
इस बीच, फिल्म की रिलीज से पहले हुए एक इवेंट में, रणबीर ने 'रामायणम्' के अपने को-स्टार्स के बारे में भी बात की, जिनमें यश भी शामिल हैं, जो फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा था- मैंने पहली बार यश यानी 'रॉकिंग स्टार' यश को फिल्म 'KGF' में देखा था। मैंने 'KGF' देखी और मैं उनका बहुत बड़ा फैन बन गया। फिर एक दिन गोवा में मेरी उनसे मुलाकात हुई, जब मैं और नमित वहां गए थे।
आगे कहा- उस समय यश अपनी एक आने वाली फिल्म के लिए 'रेकी' (लोकेशन देखने का काम) कर रहे थे। तब मुझे एहसास हुआ कि वह सिर्फ एक सुपरस्टार या एक्टर ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें सिनेमा की गहरी समझ है। वह ऐसे इंसान हैं जो राइटिंग समझते हैं, कहानी सुनाने की कला (स्टोरीटेलिंग) समझते हैं, एक्टिंग समझते हैं, और यह भी जानते हैं कि फिल्म को प्रोड्यूस कैसे किया जाता है, डायरेक्ट कैसे किया जाता है और उसमें एक्टिंग कैसे की जाती है।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज होगा। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- ‘अगर किसी ने कभी दलेर मेहंदी को शराब पीते देखा हो…’ दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए मीका सिंह, बोले- मैं गाना छोड़ दूंगा