
मनोरंजन डेस्क। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3, 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले पूरी कास्ट की फीस सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म के लिए अजय देवगन ने 18 से 22 करोड़ चार्ज किया है। हाालंकि, यह फीस दृश्यम 2 की फीस से कम है। उसके लिए एक्टर ने 30 करोड़ चार्ज किए थे।
रिपेर्ट्स के मुताबिक, तब्बू ने फिल्म के लिए 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ के बीच चार्ज किया है। वहीं, श्रिया सरन ने नंदिनी सलगांवकर के किरदार के लिए 1 करोड़ चार्ज किया है। बाकी सभी एक्टर्स की फीस इस प्रकार है-
हालांकि, यह सभी आंकड़ें रिपोर्ट्स के हवाले से बताए गए हैं। मेकर्स और एक्टर्स की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दृश्यम फ्रेंचाइजी मलायलम फिल्म दृश्यम की ही रीमेक है। इस फ्रैंचाइजी (हिंदी वर्जन) का अब तक दो पार्ट रिलीज हो चुका है। मलयालम वर्जन में मोहनलाल लीड रोल में हैं। वहीं, हिंदी वर्जन में अजय देवगन हीरो हैं। उनके अलावा पहले दो पार्ट में तब्बू और अक्षय खन्ना भी नजर आए थे। यह फिल्म तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी बनाई गई है।
फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है। वहीं, इसे स्टार स्टूडियो और पैनोरमा स्टूडियो प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया। इसे अजीत अंधारे और आलोक जैन ने प्रोड्यूस किया है। अजय देवगन को अलावा फिल्म में तब्बू , श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर नजर आएंगे। वहीं, इस बार दो नए कलाकार भी फिल्म मे हैं। अक्षय खन्ना को रिप्लेस करते हुए SP का किरदार जयदीप अहलावत निभा रहे हैं। दूसरी तरफ वकील प्रकाश राज है।
यह भी पढ़ें- हनुमान अंश के बाद नीम करौली बाबा पर एक और कहानी, SonyLIV पर रिलीज होगी सीरीज…वीडियो शेयर कर जानकारी दी