
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्विश यादव को कुछ समय पहले एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों को एक साथ रेस्टोरेंट के बाहर निकलते और गाड़ी में बैठते देखा गया था। इसके बादज लोग यह कयास लगाना लगे कि एल्विश उस लड़की को डेट कर रहे हैं। अब एल्विश इस वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है।
एक्स हैंडल पर एल्विश ने लिखा- बस क्लीयर कर दूं कि वह लड़की मेरी एक कॉमन दोस्त है। अलग एंगल से लिए गए क्लिप के आधार पर मेरा नाम उसके साथ जोड़ना बंद करें। लोग सच जाने बिना ही बहुत जल्दी राय बना लेते हैं। प्लीज हमारी पर्सनल जिंदगी का सम्मान करें और अंदाजा लगाना बंद करें।
Just to clear things up
that girl is a common friend of mine. Stop linking my name with her based on a clip shot from a different angle.
People are way too quick to judge without knowing the truth. Please respect our personal lives and stop making assumptions.
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) September 17, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो एल्विश की बर्थडे पार्टी का है। वायरल वीडियो में एल्विश एक लड़की के साथ बाहर निकलते दिखे थे। फिर दोनों कार में बैठ गए। महिला ने पैपराजी से अपना चेहरा छिपाए रखा।
वहीं, इसके साथ एक और क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें दोनों को एक ही गाड़ी में जाते हुए दिखाया गया था, जिसमें महिला ने पूरे समय अपना चेहरा छिपाए रखा था।
बाद में उस महिला की पहचान कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इफा खैर के तौर पर हुई थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी के कई वीडियो और तस्वीरें भी शेयर कीं।
इफा के अलावा एल्विश के बर्थडे पार्टी में शिवांगी जोशी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, जैस्मीन भसीन, एली गोनी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नुसरत भरुचा, ईशा मालविया, अर्जुन बिजलानी, ओरी, आरजे महवाश और समर्थ जुरेल शामिल थे।
एल्विश पहले से ही विवादों में घिरे हैं। उन पर स्नेक वेनम केस के तहत मुकदमा चल रहा है। एल्विश पर रेव पार्टी में ड्रग्स (सांप का जहर) सप्लाई करने का आरोप है। इस मामले में उन पर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, IPC और NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
पिछले साल मार्च में एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, 14 दिन हिरासत में रहने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने यूपी सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब भी मांगा था।
वहीं, इस मामले में एल्विश के वकीलों का कहना था कि वे पार्टी में मौजूद नहीं थे। उनके पास से न तो कोई सांप बरामद हुआ, न ही कोई ड्रग्स।
एल्विश यादव एक फेमस यूट्यूबर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं। वह 'बिग बॉस OTT 2', 'प्लेग्राउंड', 'MTV रोडीज XX: डबल क्रॉस' और 'लाफ्टर शेफ' जैसे शो में नजर आ चुके हैं।
एल्विश ने पिछले साल वेब शो 'औकात के बाहर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अब यह रियलिटी स्टार रेमो डिसूजा की डायरेक्ट की गई फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त को शुरू हुई थी।
यह भी पढ़ें- जिसे मां कहते थे, उसी के साथ डेटिंग की खबरें! श्वेता तिवारी-विशाल आदित्य का नाम फिर जुड़ा