
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने कहा की बादशाह ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने इस बात का खुलासा बिग बॉस में अपनी को-कंटेस्टेंट कनिका से बात करते हुए कहा। दरअसल, बिग बॉस सीजन 20 में ईशा कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई हैं।
ईशा ने कहा- अगर कोई आकर मुझसे कहे कि कनिका ऐसी है, तो मैं तब तक यकीन नहीं करूंगी जब तक खुद न देख लूं। रिश्तों में भी मैं ऐसा ही हूं। अगर कोई आकर मुझसे कुछ कहता है, तो मैं कहती हूं- सबूत दो, वरना मुझे परेशान मत करो। लेकिन जब रिश्ता खत्म हुआ, तो मुझे पता चला कि मुझे बेवकूफ बनाया गया।
हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर सिंगर का नाम नहीं लिया। लेकिन हालिया डाइवोर्स की खबर से लोग यह कयास लगा रहे हैं कि वह बादशाह की ही बात कर रही थीं।
जब कनिका ने ईशा से पूछा कि क्या उन्हें कभी फिजिकली या इमोशनली धोखा मिला है, तो ईशा ने कहा- मुझे हर तरफ से धोखा मिला है। वो पूरी सिचुएशन जिसमें आप बीच में लटके रह जाते हैं, उसमें फंस जाना मेरे लिए बहुत टॉक्सिक हो जाता है। ऐसा लगता था जैसे मैं कह रही हूं कि तुम मेरे बेस्ट फ्रेंड हो और तुम्हें बेस्ट फ्रेंड वाली सारी फीलिंग्स दे रही हूं। मैं तुम्हें अपने बेस्ट फ्रेंड के तौर पर दिखा रही हूं, लेकिन बाद में पता चलता है कि मैं कभी तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड थी ही नहीं। मैं ये सब अपने प्राइवेट सर्कल में कर रही होती हूं। तुम्हारे और भी कई बेस्ट फ्रेंड्स होते हैं।
पिछले साल बादशाह और ईशा ने शआदी की थी। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। शादी की जो तस्वीरों वायरल हुई थी, उसमें बादशाह दूल्हे के गेटअप में दिख रहे थे। उन्होंने ब्राउन कुर्ता और गोल्डन साफा पहना था। वहीं, ईशा लाल सलवार सूट में नजर आ रही थीं। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते भी दिखे थे।
इन तस्वीरों को ईशा की मां पूनम रिखी ने शेयर किया था। साथ ही कैप्शन में लिखा था- भगवान आप दोनों को सुखी रखें। कुछ समय बाद दोनों ने अपनी शादी भी कंफर्म कर दी।

हालांकि, कुछ महीनों पहले ही दोनों का तलाक हो गया। इस बात का खुलासा खुद बादशाह ने किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मैं और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला हमने एक-दूसरे के आपसी सम्मान के साथ लिया है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। उन्होंने आगे लिखा- इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे किसी तरह की अटकलें न बनाएं। बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में अनबन की खबरें जुलाई में सोशल मीडिया पर सामने आने लगी थीं।

यह भी पढ़ें- हनुमान अंश को नहीं मिलेगा ऑस्कर…इस वजह से नहीं हो पाएगी नॉमिनेट, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा