
एंटरटेनमेंट डेस्क। पाकिस्तानी वेब सीरीज़ "जो बचे हैं संग समेट लो" (Jo Bache Hain Sang Samait Lo') को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने सरकार को चिट्ठी लिखकर भारत में सीरीज़ पर बैन लगाने की मांग की थी। FWICE ने अपना विरोध जताते हुए कहा था कि पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट कंटेंट भारत में रिलीज़ नहीं होना चाहिए। अब भारत सरकार ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ़ कर दिया है।
केंद्र ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह पाकिस्तानी वेब सीरीज़ 'जो बचे हैं संग समेट लो'के संभावित रिलीज़ से पहले यह पक्का करे कि पाकिस्तान का कंटेंट भारत में स्ट्रीम न हो। इस सीरीज़ में मशहूर एक्टर माहिरा खान, हानिया आमिर, इकरा अज़ीज़ और फवाद खान जैसे कलाकार हैं।
यह निर्देश तब आया जब सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भारत में पाकिस्तान पर आधारित वेब सीरीज़ की आगामी रिलीज़ के बारे में कई शिकायतें और रिप्रेजेंटेशन मिले।
दरअसल, नेटफ्लिक्स ने पिछले साल मंत्रालय को बताया था कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी फ़िल्म या सीरीज़ उपलब्ध नहीं कराई गई है। अब, मिनिस्ट्री ने एक बार फिर नेटफ्लिक्स से अपने कमिटमेंट को बनाए रखने और पहले बताई गई बात पर कायम रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- भारत में PAK सेलेब्स बैन, फिर भी दिल्ली के कैफे में पाकिस्तानी ड्रामा की स्क्रीनिंग, PM मोदी तक पहुंचा मामला!
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से 8 मई, 2025 की अपनी एडवाइज़री का पालन करने और यह पक्का करने को कहा है कि पाकिस्तान से स्ट्रीमिंग कंटेंट भारत में उपलब्ध न हो। मंत्रालय को पाकिस्तानी वेब सीरीज़ के बारे में कई शिकायतें और रिक्वेस्ट मिली थीं। इसे देखते हुए मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से अपने वादे पर कायम रहने को कहा।
The Ministry of Information and Broadcasting has asked Netflix to adhere to its advisory dated May 8, 2025 and ensure that streaming content originating in Pakistan is not made available in India. In June last year, Netflix informed the Ministry that it had made no film or series originating in Pakistan available to subscribers in India. The Ministry received several complaints and representations regarding the possible release in India of Pakistan-based web series Jo Bachay Hain Sang Samait Lo. The Ministry has asked Netflix to stand by that commitment given in June and maintain the position it conveyed at the time: Sources
— ANI (@ANI) November 26, 2026
इस विरोध के सेंटर में पाकिस्तानी एक्टर हमज़ा अली अब्बासी हैं, जो इस सीरीज़ का हिस्सा हैं। AICWA ने अब्बासी के पिछले बयानों का ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर और UN द्वारा घोषित आतंकवादी हाफ़िज़ सईद का सपोर्ट किया था।
31 दिसंबर, 2017 को, अब्बासी ने सोशल मीडिया पर हाफ़िज़ सईद के साथ एक फ़ोटो शेयर की थी, जिसमें उन्हें बहुत विनम्र और इंसानियत पसंद इंसान बताया था। इससे पहले, सितंबर 2017 में, उन्होंने सईद का बचाव किया था। गौरतलब है कि हाफ़िज़ सईद 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे।
इंटरनेशनल लेवल पर 'ऑल द लव आवर हार्ट्स कैरी' के नाम से प्रमोट की गई यह सीरीज़ फरहत इश्तियाक के मशहूर उर्दू नॉवेल पर बेस्ड है। मोमिना दुरैद की प्रोड्यूस की हुई इस रोमांटिक ड्रामा में फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, अहद रजा मीर, हानिया आमिर, हमजा अली अब्बासी, इकरा अजीज, माया अली और बिलाल अशरफ हैं। कहानी हार्वर्ड लॉ स्टूडेंट सिकंदर और आर्टिस्ट लिसा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इटली में मिलते हैं। फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान, इटली और UK में हुई है।

भारत में पहले से ही पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर सख्त नियम हैं। 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 8 मई, 2025 को एक एडवाइजरी जारी की थी। नेशनल सिक्योरिटी की चिंताओं का हवाला देते हुए, सभी OTT प्लेटफॉर्म को पाकिस्तान से जुड़ा कोई भी कंटेंट तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि यह सीरीज 4 दिसंबर, 2026 को ग्लोबली प्रीमियर होने वाली है, लेकिन नेटफ्लिक्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह शो भारत में यूजर्स के लिए अवेलेबल होगा या नहीं।